
मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) वैश्विक जहाज निर्माण
कंपनियों को आकर्षित करेगा और इस परियोजना से 26 हजार करोड़ रुपये
का निवेश आएगा, जिससे पांच हजार प्रत्यक्ष नौकरियां और 30 हजार
अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू
ने राज्य की एक हजार किलोमीटर लंबी तटरेखा का उपयोग करते हुए
बंदरगाह आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करने के मकसद से एक
रणनीतिक योजना की घोषणा की है, जिसके तहत प्रत्येक 50 किलोमीटर
के अंतराल पर बंदरगाह या मछली पकड़ने के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
परियोजना में अनुमानित केन्द्रीय निवेश 3,500 करोड़ रुपये है, जिसमें
आंध्र प्रदेश सरकार हिस्सेदार के रूप में भूमि का योगदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) वैश्विक जहाज
निर्माण कंपनियों को आकर्षित करेगा और इस परियोजना से 26
हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा, जिससे पांच हजार प्रत्यक्ष
नौकरियां और 30 हजार अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह
ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।