भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी : मोदी

भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी : मोदी
भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी : मोदी

 

नयी दिल्ली 16 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनावों की

घोषणा का स्वागत करते हुए आज विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें विकसित भारत के लक्ष्य को

हासिल करने के लिए देशवासियों का भरपूर समर्थन, स्नेह एवं आशीर्वाद मिलेगा तथा कहा कि

उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी।
श्री मोदी ने चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों, चार राज्यों के विधानसभा चुनावों और 13 राज्यों

की विधानसभा उपचुनावों की घोषणा के बाद एक्स पर अपनी पोस्ट में यह विश्वास व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने कहा, “लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024

के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी -राष्ट्रीय जनतांत्रिक

गठबंधन (भाजपा-राजग) इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुशासन और

जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। मुझे पूरा

विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर

स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।

आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब हमने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश और देशवासी

इंडी अलायंस के कुशासन से पीड़ित थे। ऐसा कोई भी सेक्टर नहीं बचा था, जो घोटालों और

नीतिगत पंगुता से अछूता रहा हो। देश निराशा के गर्त में था और दुनिया भी भारत पर भरोसा

करना छोड़ चुकी थी। हमने उस परिस्थिति से देश को निकाला और आज भारत तेजी से आगे

बढ़ रहा है।श्री मोदी ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति और सामर्थ्य से हमारा देश

आज हर दिन विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी

अर्थव्यवस्था बने हैं, और करोड़ों भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। हमारी सरकार की योजनाएं

देश के कोने-कोने और समाज के हर तबके तक पहुंची हैं। हमने शत-प्रतिशत देशवासियों तक

पहुँचने के लिए काम किया है और परिणाम हमारे सामने हैं।

दृढ़-संकल्पित और मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज हर भारतीय ये अनुभव कर रहा है कि एक ईमानदार, दृढ़-संकल्पित

और मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार कितना कुछ कर सकती है। इसीलिए, हर देशवासी की

हमारी सरकार से अपेक्षाएं भी बढ़ी हुई हैं। इसीलिए आज भारत के हर कोने से और समाज

के हर वर्ग से एक स्वर सुनाई दे रहा है- अबकी बार, 400 पार!”
उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है, ना कोई दिशा। उनका एक ही एजेंडा बचा

है- हमें गाली देना और वोट बैंक की राजनीति करना। उनकी परिवारवादी मानसिकता और

समाज को बांटने के षड्यंत्र अब जनता ख़ारिज कर रही है। भ्रष्टाचार के अपने ट्रैक-रेकॉर्ड के

कारण वो लोगों से आंखे नहीं मिला पा रहे हैं। जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
श्री मोदी ने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में हमें देश के लिए बहुत सारे काम करने हैं। हमारे

बीते 10 साल उस गहरी खाई को भरने में भी बीते हैं, जो दशकों तक शासन करने वालों ने बनाई थी।

इन 10 वर्षों में देशवासियों में ये आत्मविश्वास आया है कि हमारा भारत भी समृद्ध और आत्मनिर्भर

बन सकता है। हमारा अगला कार्यकाल इन संकल्पों की सिद्धि की राह प्रशस्त करेगा।

भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी : मोदी

उन्होंने कहा कि राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और

तेज होगी। सामाजिक न्याय के लिए हमारे प्रयास और बढ़ेंगे। हम तेजी से भारत को विश्व की

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हमारे

प्रयास और मजबूती से आगे बढ़ेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं यह साफ तौर पर देख रहा हूं कि आने वाले 5 वर्ष हमारे उस सामूहिक

संकल्प का कालखंड होगा जिसमें हम भारत की अगले एक हजार वर्ष की विकास यात्रा का

रोडमैप तैयार करेंगे। ये समय भारत के सर्वांगीण विकास, समावेशी समृद्धि और वैश्विक

नेतृत्व का साक्षी बनेगा।”उन्होंने कहा, “मुझे मेरे देशवासियों के, विशेष रूप से गरीब, किसान,

युवा और नारीशक्ति के आशीर्वाद से असीम शक्ति मिलती है। जब मेरे देशवासी ये कहते हैं कि- “

हूँ मोदी का परिवार” तो इससे मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए और अधिक मेहनत

करने का उत्साह मिलता है। हम विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे, और ये

लक्ष्य हासिल करके रहेंगे। यही समय है, सही समय है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »