आज के दिन स्थापना दिवस के जश्न में डूब जाता है पूरा देश

आज के दिन स्थापना दिवस के जश्न में डूब जाता है पूरा देश
आज के दिन स्थापना दिवस के जश्न में डूब जाता है पूरा देश
हर साल 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है
जोकि उस देश का आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस भी है। ऑस्ट्रेलिया सरकार एवं
जनता बहुत दिन पहले से ही इस उत्सव को मनाने की योजना बनाने लगती है।
यह दिवस ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है।ऑस्ट्रेलिया
दिवस हर साल 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया
जाता है जोकि उस देश का आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस भी है। ऑस्ट्रेलिया
सरकार एवं जनता बहुत दिन पहले से ही इस उत्सव को मनाने की योजना
बनाने लगती है। यह दिवस ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में धूमधाम से मनाया
जाता है। इस दिन पूरे ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक अवकाश होता है। आस्ट्रेलिया
डे पर देश के हर राज्य में विशेष उत्सवों का आयोजन किया जाता है, लोग
सुबह से ही किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठे होने लगते हैं।26 जनवरी
1788 में ब्रिटेन का पहला जहाज़ी बेड़ा सिडनी पहुंचा था और इस नयी भूमि
पर ब्रिटिश झंडा फहरा कर ब्रिटिश अधिपत्य होने की घोषणा की गई थी।
तब इसे न्यू हॉलैंड नाम दिया गया था। इस पहले जहाज़ी बेड़े में ब्रिटेन के
अपराधियों से भरे हुए ग्यारह जहाज़ थे। ये जहाज़ ब्रिटेन से 13 मई 1787
को रवाना हुए थे। इनमें 1487 यात्री थे, जिनमें से 778 अपराधी थे। इस बेड़े
के कप्तान आर्थर फिलिप थे। ब्रिटेन की योजना इस भूमि को बसाकर उसपर
अपना अधिकार करने के साथ ही साथ ब्रिटेन की पहले से ही भरी हुई जेलों
से अपराधियों को दूर भेजने की भी थी।

आज के दिन स्थापना दिवस के जश्न में डूब जाता है पूरा देश

इस यात्रा के दौरान सात बच्चों ने जन्म लिया कुछ लोग बीमार होकर मर गए।

इस कठिन यात्रा में जहाज़ों को रोककर ताज़ा पानी और भोजन लिया गया।

यात्रा के बीच रिओ डि जिनारियो में रुकने के बाद फ्लीट का आख़िरी पड़ाव 13

अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका का केप टाउन था और वहां से खाने के अतिरिक्त

पौधे और जानवर भी लिए गए जिसमें गाय, बैल, सूअर, बकरी और भेड़ थे।

अब सामने था अगाध समुद्र का विस्तार और कठिन यात्रा, जो जनवरी में

ऑस्ट्रेलिया पहुँच कर समाप्त हुई। यह समुद्री यात्रा कुल मिलाकर 252 दिनों

तक चली और इसे अपने समय की एक ऐतिहासिक यात्रा के रूप में माना

जाता है।ये सभी जहाज़ 18-20 जनवरी के बीच न्यू साउथ वेल्ज़ में ‘बोटनी

बे’ पहुंचे परन्तु वहां तेज़ हवाओं, ताज़े पानी की कमी और अच्छी मिट्टी के

अभाव में वहां से निकल जाना पड़ा। हालांकि वहीं पर पहली बार ऑस्ट्रेलिया

के आदिवासियों से आमना-सामना भी हुआ। इक्कीस जनवरी को नाव में

बैठकर कप्तान फिलिप दूसरी जगह ढूँढने निकला, पोर्ट जैकसन उसे ठीक

लगा और अंततः छब्बीस जनवरी 1788 को जहाज़ों ने वहाँ लंगर डाल दिया।

कप्तान फिलिप ने इसे नया नाम दिया ‘सिडनी कोव’ और ब्रिटेन का झंडा

फहरा कर औपचारिक रूप से उसे ब्रिटेन की बस्ती के रूप में घोषित कर

दिया। तबसे लेकर आज तक ऑस्ट्रेलिया वासी इस नए राष्ट्र के उदय की

खुशी में ऑस्ट्रेलिया डे मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »