
इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 में सिद्धारमैया ने राजनाथ को किया इंवाइट
सिंह को इसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
सिंह का उद्घाटन भाषण राजनीतिक लहजे के साथ-साथ बुद्धिमत्ता और सलाह से भरा
था, जिसे सुन सिद्धारमैया मुक्कुराने भी लगे। राजनाथ सिंह ने घुटने के दर्द से उबर रहे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को सलाह दी कि वह अपने पैरों को ‘‘हर जगह आने
वाली बाधाओं’’ से बचाकर रखें। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं शनिवार को बेंगलुरु आया तो
मुझे मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के घुटने के दर्द के बारे में पता चला। उन्हें यहां कार्यक्रम
में देखकर अच्छा लगा और इससे पता चलता है कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।
’’ रक्षा मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘राजनीति में अपने पैरों को सुरक्षित रखना
बहुत महत्वपूर्ण है और आपको बहुत सावधान रहना होगा क्योंकि आपको हर
जगह बाधाएं मिलेंगी।’’ इस पर वहां मौजूद दर्शकों में हंसी की लहर दौड़ गई।
सिद्धरमैया भी इस टिप्पणी पर मुस्कराए। सिंह ने उम्मीद व्यक्त की कि सिद्धरमैया
सभी बाधाओं को पार कर लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सिद्धरमैया एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ
हैं और उन्होंने अपने रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को सुरक्षित रूप से पार
किया है तथा आज वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह
जल्दी ठीक हो जाएंगे। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’