
एलन मस्क लॉन्च करेंगे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप
बता दें कि, इसकी जानकारी एक्स यूजर्स @P4mui ने दी, जिन्होंने XChat फीचर का एक
स्क्रीनशॉट शेयर किया। नए अपडेट के बाद साइडबार में Messages का विकल्प मिलेगा
जिससे इस फीचर को एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि यह मौजूदा
X (ट्विटर) डायरेक्ट मैसेजिंग में क्या सुधार लाएगा। निश्चित रुप से GrokAI इंटीग्रेशन
होगा और कुछ प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। शायद ही यह फीचर सिर्फ प्रीमियम ग्राहकों
के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे सभी मुफ्त यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
एलन मस्क का एक्स के डायरेक्ट मैसेजिंग सिस्टम को व्हाट्सएप और वीचैट जैसी अन्य
सेवाओं के समकक्ष लाने की इच्छा है। इस फीचर के आने से व्हाट्सएप को टक्कर मिलेगी।
इस फीचर को जल्द ही जोड़ा जाएगा। लेकिन अभी तक पता नहीं चला कब तक यह
फीचर उपलब्ध होगा, लेकिन इसका अभी टेस्टिंग चल रहा है।