ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कोरापुट के अस्पताल में नए भवन का उद्घाटन किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कोरापुट के अस्पताल में नए भवन का उद्घाटन किया
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कोरापुट के अस्पताल में नए भवन का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं तथा ढेंकानाल, भद्रक, जगतसिंहपुर
और नवरंगपुर में चार और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कोरापुट में शहीद लक्ष्मण
नायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़कर 650 हो गई है।
माझी ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार छह लेन वाला
राजमार्ग, जयपुर-बर्मापुर-भुवनेश्वर आर्थिक गलियारा विकसित करेगी।
उन्होंने कहा कि अस्पताल का नया भवन 280 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

उन्होंने कहा, राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है

ताकि कोरापुट और आसपास के इलाकों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए

दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कोरापुट के अस्पताल में नए भवन का उद्घाटन किया

माझी ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज से मलकानगिरी, नबरंगपुर

और रायगढ़ जिलों के लोगों के अलावा पड़ोसी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़

के आसपास के इलाकों को भी फायदा होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज

में सभी रिक्त पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, इस अस्पताल से सटे दो एकड़ भूखंड

पर एक कैंसर उपचार केंद्र भी बनाया जा रहा है।

इसके लिए हमारी सरकार लगभग 41.15 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं

तथा ढेंकानाल, भद्रक, जगतसिंहपुर

और नवरंगपुर में चार और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत और गोपबंधु जन आरोग्य योजना

के तहत कुल 3.46 करोड़ लोगों यानी राज्य की 80 प्रतिशत आबादी

को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिल रही है। उन्होंने कहा

अब तक इन दोनों योजनाओं के तहत लगभग 3.91 लाख लोगों

को 900 करोड़ रुपये की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »