
इस दौरान मोदी ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले मैंने कर्तव्य पथ
ओर सामान्य केंद्रीय सचिवालय यानी कर्तव्य भवन का लोकार्पण किया था।
आज मुझे संसद में अपने सहयोगियों के लिए
इस रिहायशी कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि इन 4 टावर्स के नाम भी बहुत सुंदर हैं।
कृष्णा, गोदावरी, कोसी, हुगली, भारत की चार महान नदियां
जो करोड़ों लोगों को जीवन देती हैं।
अब उनकी प्रेरणा से हमारे जन प्रतिनिधियों के जीवन में भी आनंद की नई धारा बहेगी।
विपक्ष पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को परेशानी भी होगी।
सांसदों के लिए 184 नए फ्लैटों का उद्घाटन, PM Modi बोले- कुछ लोगों को ‘कोसी’ में बिहार चुनाव दिखेगा
कोसी नदी पर नाम रखा है, तो उनको कोसी नदी नहीं दिखेगी
उनको बिहार का चुनाव नजर आएगा।
ऐसे छोटे मन के लोगों के मन की परेशानियां भी दिखेंगी।
नदियों के नामों की परंपरा देश की एकता के सूत्र में हमें बांधती है।
उन्होंने कहा कि हमारे सांसद साथी जिस नए आवास में प्रवेश करेंगे
अभी मुझे उसका एक नमूना फ्लैट देखने का भी मौका मिला।
मुझे पुराने सांसद आवासों को देखने का मौका भी मिलता रहा है।
पुराने आवास जिस तरह बदहाली का शिकार होते थे
सांसदों को जिस तरह आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
नए आवासों में गृह प्रवेश के बाद उनसे मुक्ति मिलेगी।