
स्किनकेयर को अनदेखा करना
कई बार यह देखने में आता है कि करवाचौथ पर मेकअप करते हुए महिलाएं सीधे ही
मेकअप प्रोडक्ट्स अप्लाई करना शुरू कर देती है। लेकिन आपको यह समझना चाहिए
कि आपका मेकअप उतना ही अच्छा लगेगा, जितनी आपकी स्किन अंदर से अच्छी
लगेगी। इसलिए, मेकअप शुरू करने से पहले मॉइश्चराइज़र व प्राइमर का इस्तेमाल
करें। ऐसा न करने से स्किन रूखी हो सकती है या बेस असमान हो सकता है।
करवाचौथ पर दिखना है चांद सा खूबसूरत
कभी भी करवाचौथ मेकअप करते हुए आपको फाउंडेशन का ज़्यादा इस्तेमाल करने
से बचना चाहिए। इसके बजाय, लाइट से मीडियम कवरेज वाला फाउंडेशन इस्तेमाल
करें। इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें और नेचुरल फ़िनिश के लिए हमेशा अपने फाउंडेशन
को अपनी गर्दन से मैच करें।मेकअप करने के बाद उसे सेट करना भी उतना ही जरूरी
है। सेटिंग पाउडर या स्प्रे न लगाने से आपका मेकअप जल्दी से खराब हो सकता है
या फीका पड़ सकता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप अपना फाउंडेशन और कंसीलर
लगाने के बाद, अपने टी-ज़ोन पर हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर छिड़कें और फिर इसे
लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।यह सच है कि करवाचौथ
पर हर महिला शाइन करना चाहती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप
जरूरत से ज्यादा हाइलाइटर का इस्तेमाल करने लगे। इससे आपका पूरा लुक बिगड़
सकता है। आप इसे अपने चेहरे के ऊपरी हिस्सों- चीकबोन्स, नोज ब्रिज व क्यूपिड
बो पर लगाएं।