केजरीवाल के हलफनामे पर BJP का सवाल

केजरीवाल के हलफनामे पर BJP का सवाल
केजरीवाल के हलफनामे पर BJP का सवाल
चुनाव आयोग (ईसी) को सौंपे गए केजरीवाल के हलफनामे के अनुसार, केजरीवाल के पास कुल 3,46,849 रुपये
की चल संपत्ति है, जिसमें 50,000 रुपये नकद शामिल हैं। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 1,00,89,655
रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 42,000 रुपये नकद शामिल हैं। उनकी अचल संपत्ति 1.7 करोड़ रुपये की है।आम
आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना
नामांकन दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार की कुल संपत्ति 4.2 करोड़ रुपये घोषित की। 2020 में,
केजरीवाल ने 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी, जो 2015 से 1.3 करोड़ रुपये की मामूली वृद्धि थी। 2015
में केजरीवाल की कुल संपत्ति 2.1 करोड़ रुपये थी। चुनाव आयोग (ईसी) को सौंपे गए केजरीवाल के हलफनामे के
अनुसार, केजरीवाल के पास कुल 3,46,849 रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 50,000 रुपये नकद शामिल हैं।
उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 1,00,89,655 रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 42,000 रुपये नकद
शामिल हैं। उनकी अचल संपत्ति 1.7 करोड़ रुपये की है। 

केजरीवाल के हलफनामे पर BJP का सवाल

हलफनामे में यह भी खुलासा हुआ कि केजरीवाल के पास कोई घर या कार नहीं है। हालांकि, इसको लेकर

सियासत तेज हो गई है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 2014-15 से, अरविंद केजरीवाल

अपने आय स्रोत को विधायक पारिश्रमिक के रूप में दिखाते हैं। बिना किसी अन्य स्रोत के 2020-21 में उनकी

आय 40% कैसे बढ़ गई। ये पैसा कहां से आया? उन्होंने कहा कि 2020-21 वह समय था जब लोग कोविड के

कारण घर पर थे, वे उस समय लोगों की जान बचाने में लगे हुए थे। उस समय आप और आपके ‘शराब’ मंत्री

दिल्ली की शराब नीति बना रहे थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की फरवरी 2023 में वेतन भत्ते वृद्धि से

पूर्व में दिल्ली में तत्कालीन मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को 72,000 रूपए प्रति माह मिलता होगा जो वृद्धि

के बाद 1,70,000 रूपए प्रति माह मिला होगा। इसी तरह जब वह पूर्व में 2014-15 में 7 माह सामान्य विधायक

रहे तो उन्हे 55,000 रूपए का वेतन एवं भत्ते मिले होंगे। अब 17 सितम्बर 2015 के बाद से फिर उन्हे सामान्य

विधायक का 90,000 रूपए वाला वेतन मिल रहा होगा। इस हिसाब से चलते हुए हम देखें तो अरविंद केजरीवाल

के 2013-14 से 2024-25 तक की जो बेसिक बिना भत्ता आय भी बनती है वह उनके द्वारा कल 15 जनवरी

2025 को नामांकन पत्र दायर करते हुए जो हालफनामा दायर किया है उसमें दिए विवरण से मेल नही खाती।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »