केजरीवाल ने शुरू की अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना

केजरीवाल ने शुरू की अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
केजरीवाल ने शुरू की अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दलित समुदाय
का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैं डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं।
अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है, दिल्ली
सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका खर्च वहन करेगी।राज्यसभा में दलित आइकन पर केंद्रीय गृह मंत्री
अमित शाह की टिप्पणी पर विवाद के बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगामी दिल्ली
विधानसभा चुनावों से पहले दलित छात्रों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर एक छात्रवृत्ति योजना की
घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने संविधान निर्माता पर अमित शाह के अपमानजनक यान के
जवाब में डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना शुरू की।
 

केजरीवाल ने शुरू की अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि

दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैं डॉ. अंबेडकर

छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के

शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है, दिल्ली सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका

खर्च वहन करेगी। यह छात्रवृत्ति दलित समुदाय के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू

होगी…हम डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा करके भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

को जवाब दे रहे हैं जिन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री

ने अमित शाह पर अंबेडकर का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय गृह

मंत्री के बयान से वह और दलित आइकन के करोड़ों अनुयायी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा

कि किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि स्वतंत्र भारत में कोई संसद में बाबा साहेब अंबेडकर

का मजाक उड़ाएगा। अमित शाह के अपमानजनक बयान के जवाब में, मैं यह घोषणा कर

रहा हूं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति

योजना में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »