
केरल को मिनी पाकिस्तान बताने पर अब CM पिनराई विजयन का आया जवाब
उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भावनापूर्ण और पूरी
तरह से निंदनीय बताया और धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों से घृणा अभियानों के
खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने केरल को मिनी
पाकिस्तान कहकर विवाद खड़ा कर दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी
और प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य से सांसद चुने गए क्योंकि आतंकवादियों ने उन्हें वोट दिया।
राणे ने दावा किया कि वे आतंकवादियों को साथ लेकर सांसद बने हैं। यह सच्चाई है। तीखी
आलोचना का सामना करते हुए, राणे ने बाद में अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए
कहा कि वह केरल और पाकिस्तान की स्थिति के बीच तुलना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि
जिस तरह से पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ व्यवहार किया जाता है अगर हमारे देश में
ऐसी स्थिति होती है, तो हमें उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मैं अपने भाषण
में यही कहना चाह रहा था।