केवल बैसाखियों पर ही जिंदा कांग्रेस PM Modi का राहुल गांधी पर वार

केवल बैसाखियों पर ही जिंदा कांग्रेस PM Modi का राहुल गांधी पर वार
केवल बैसाखियों पर ही जिंदा कांग्रेस PM Modi का राहुल गांधी पर वार
महाराष्ट्र के नासिक में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज महाराष्ट्र
विधानसभा चुनाव प्रचार के पहले दिन मुझे नासिक की पुण्य भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा
कि जब अयोध्या में राम मंदिर की 500 साल की प्रतीक्षा पूरी हुई, जब प्रभु राम एक बार फिर वापस आए, तब
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिनों के मेरे व्रत अनुष्ठान की शुरुआत यहीं नासिक से शुरू हुई थी। मुझे
कालारम मंदिर में सफाई और सेवा का अवसर भी मिला था। आज एक बार फिर ‘विकसित महाराष्ट्र और
विकसित भारत’ के लिए मैं नासिक का आशीर्वाद लेने आया हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश नए
रिकॉर्ड बना रहा है, क्योंकि आज देश में गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है। जब गरीब आगे बढ़ता
है, तभी देश आगे बढ़ता है। इतने दशकों तक कांग्रेस और उसके साथियों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया
फिर भी गरीब रोटी, कपड़ा और मकान के लिए मोहताज रहा। लेकिन बीते 10 वर्षों में देश के 25 करोड़
लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स में महाराष्ट्र बहुत
आगे है। यहां हाई-वे, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। आधुनिक तकनीकी के क्षेत्रों में यहां निवेश हो रहा है। 

केवल बैसाखियों पर ही जिंदा कांग्रेस PM Modi का राहुल गांधी पर वार

उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार ये काम रोक दे, तो क्या महाराष्ट्र आगे बढ़ पाएगा, महाराष्ट्र के

युवाओं को क्या रोजगार के अवसर मिल पाएंगे? अगर ये काम रूके तो महाराष्ट्र काफी पीछे छूट

जाएगा। कांग्रेस और उसके साथी यही चाहते हैं, उनका यही एजेंडा है। महाराष्ट्र में कोई भी बड़ा काम

होता है, तो ये लोग उसका विरोध करने आ जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अघाड़ी

वाले लोग देश को पीछे करने का, देश को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन लोगों ने

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में देश को पीछे करने के लिए क्या कुछ नहीं किया!मोगी ने साफ तौर पर

कहा कि कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट

की और ना ही देश की भावना की। ये सिर्फ दिखावे के लिए जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते

हैं। ये कांग्रेस वाले ऐसे हैं, जिन्होंने 75 साल तक जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब के संविधान को लागू

नहीं होने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में आर्टिकल

370 को फिर से लागू करने के लिए हंगामा हुआ। ये लोग कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चाहते हैं

कि जम्मू-कश्मीर से बाबा साहेब का संविधान हटा दिया जाए। ये लोग चाहते हैं कि दलितों को,

वाल्मिकी समाज को जो आरक्षण 25 साल बाद मिला है, उसे छीन लिया जाए।विपक्ष पर वार करते

हुए उन्होंने कहा कि जनता भी इनकी असलियत जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »