कैसी दिखती है रोमांस वाली दोस्ती

कैसी दिखती है रोमांस वाली दोस्ती
कैसी दिखती है रोमांस वाली दोस्ती
फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप तब शुरू होता है, जब दो दोस्त, जिन्हें साथ में घूमना या
समय गुजारना पसंद होता है, अपनी दोस्ती को नए स्तर पर लेकर जाने का फैसला करते हैं।
नए स्तर पर लोग एक-दूसरे के साथ शारीरिक रूप से जुड़ते हैं। ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स
रिलेशनशिप’ में आमतौर पर लोग बिना किसी प्रतिबद्धता के सेक्स, किस और कडलिंग कर
सकते हैं।दोस्ती में रोमांस अब अजीब नहीं लगता। वास्तव में, यह एक लोकप्रिय चलन बन
गया है। बहुत से लोग दोस्ती को रोमांस के साथ मिलाने के विचार का आनंद ले रहे हैं, जिसे
हम ‘फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स’ कहते हैं। यह सेटअप उन लोगों के लिए नया सामान्य बन गया है,
जो रिश्ते में होने की जिम्मेदारियों या प्रतिबद्धताओं के बिना डेटिंग के मजे और उत्साह का
आनंद लेना चाहते हैं।फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप तब शुरू होता है, जब दो दोस्त,
जिन्हें साथ में घूमना या समय गुजारना पसंद होता है, अपनी दोस्ती को नए स्तर पर लेकर
जाने का फैसला करते हैं। नए स्तर पर लोग एक-दूसरे के साथ शारीरिक रूप से जुड़ते हैं।
‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप’ में आमतौर पर लोग बिना किसी प्रतिबद्धता के सेक्स,
किस और कडलिंग कर सकते हैं। बिना प्रतिबद्धताओं के इस रिश्ते में दोनों लोग किसी और
को डेट कर सकते हैं। ऐसे रिश्ते हमेशा के लिए नहीं चलते हैं, शारीरिक जुड़ाव खत्म करने के
बाद लोग वापस दोस्त बन जाते हैं या फिर एक-दूसरे के साथ सारे कांटेक्ट खत्म कर देते हैं।
हालांकि, फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप हर किसी के लिए नहीं है। क्योंकि अगर दोनों
में से एक व्यक्ति की भी फीलिंग में बदलाव होता है तो दोस्ती भी खराब हो जाती है।

कैसी दिखती है रोमांस वाली दोस्ती

अगर आप बिना किसी प्रतिबद्धता के शारीरिक रिश्ते की तलाश कर रहे हैं तो फ्रेंड्स

विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप आपके लिए ठीक है। एक्सपर्ट के अनुसार, यह रिश्ता

उन लोगों के लिए विशेष रूप से फ़ायदेमंद हो सकता है जिनके पास प्रतिबद्ध रिश्ते के

लिए समय, ऊर्जा या इच्छा नहीं है लेकिन फिर भी वे किसी के साथ शारीरिक संबंध

बनाना चाहते हैं।इसके अलावा अगर आप किसी रिश्ते में आकर अपनी आजादी या

जरूरतों को त्यागना नहीं चाहते हैं तो आपके लिए फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिश्ता कारगर

हो सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप किसी रिश्ते की जटिलताओं से बचना

चाहते हैं तो यह व्यवस्था आपके लिए कारगर हो सकती है। एक्सपर्ट ने बताया कि

अगर दो दोस्त एक दूसरे की ओर खुद को आकर्षित पाते हैं उनके लिए फ्रेंड्स विद

बेनिफिट्स रिश्ता कारगर है।एक्सपर्ट के अनुसार, अगर किसी को भावनात्मक रूप

से जुड़ जाने की आदत है तो उनके लिए ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ रिश्ते को सहज बनाए

रखने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर कोई अपेक्षाएं विकसित करने

लगता है और अगर ये पूरी नहीं होती तो उस व्यक्ति की भावनाएं आहत हो सकती है।

प्यार की उम्मीद करने वाले लोगों के लिए ये रिश्ते नहीं बने हैं।एक्सपर्ट ने फ्रेंड्स विद

बेनिफिट्स रिश्ते को सफल बनाने के कुछ टिप्स साझा किए। उन्होंने बताया कि इन

रिश्तों को सफल बनाने के लिए संवाद महत्वपूर्ण है। रिश्ते को परिभाषित करना और

सीमाओं पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है ताकि कोई गलतफहमी न हो।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »