
कॉलेज बीच में छोड़ खड़ी की थी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी
अब आप सोच रहे होंगे कि नायर कौन है तो हम आप को बता दें कि विजय नायर मुंबई के ओनली मच
लाउडर (ओएमएल) नामक कंपनी का पूर्व सीईओ है।
यह कंपनी एंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी है। नायर कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। उसने साल 2002 में
18 साल की उम्र में कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
कॉलेज छोड़ने के बाद 2002 में ही नायर ने कंपनी की स्थापना की। एक मैनेजमेंट कंपनी के रूप में
ओएमएल के पास पेंटाग्राम जैसे शीर्ष बैंड थे।
रहमान से लेकर नोरा जोन्स तक नायर की कंपनी के लाइव इवेंट में करते थे परफॉर्म
ओएमएल के लाइव इवेंट में एआर रहमान और रघु दीक्षित से लेकर नोरा जोन्स और डीजे डेविड गुएटा जैसे
कलाकारों ने भी परफार्म किया था। नायर जनवरी 2014 में आम आदमी पार्टी के संपर्क में आया था। अगले
साल 2015 में दिल्ली में उसकी कंपनी ओएमएल के वार्षिक संगीत समारोह एनएच7 वीकेंडर के छठे संस्करण
आयोजन हुआ था। उसी समय वह आप से जुड़ गया था। उसके आप के शीर्ष नेताओं से अच्छे संबंध थे और
उसने पार्टी को चंदा भी दिया था।
कॉलेज ड्रॉपआउट बड़ी मैनेजमेंट कंपनी का सीईओ
सीबीआई की एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि केजरीवाल सरकार में आबकारी नीति बनाने
और लागू करने में जो ‘अनियमितता’ हुई उसमें नायर शामिल था। नायर को इस मामले में प्रमुख
साजिशकर्ताओं में से एक माना गया है। सीबीआई के मुताबिक नायर पैसों के अवैध लेन-देन में
आरोपियों और शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच कड़ी का काम कर रहा था।