
नई दिल्ली। दुनियाभर में आज का दिन वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (world
Hypertension Day 2024) के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन इस
गंभीर समस्या के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के मकसद से मनाया
जाता है। हाइपरटेंशन को आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर के रूप में जाना
जाता है। भले ही आज का दिन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को समर्पित
है, लेकिन ब्लड प्रेशर से जुड़ी अन्य कई समस्याएं भी इन दिनों लोगों के
लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। हमारी लाइफस्टाइल और खानपान हमारे
ब्लड प्रेशर को काफी प्रभावित करता है। इसके अलावा कुछ पर्यावरणीय
कारक भी हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है। बढ़ता तापमान
उन्हीं कारकों में से एक है।आज यानी 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (world
Hypertension Day 2024) के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन इस गंभीर
बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया जाता है। गर्मी के दिनों
में भी ब्लड प्रेशर काफी प्रभावित होता है। ऐसे में हमने एक्सपर्ट से ब्लड प्रेशर
और तेजी गर्मी का कनेक्शन और इससे बचने के तरीके जानने की कोशिश की।
क्या है बीपी और तेज गर्मी का कनेक्शन
अकसर हाई तापमान और ह्यूमिडिटी के कारण गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने
लगता है। ऐसे में अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी या अन्य तरल पदार्थ नहीं पी रहे
हैं, तो डिहाईड्रेशन हो सकता है। डिहाईड्रेशन के कारण शरीर में खून की मात्रा कम
हो सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है और बेहोशी या चक्कर
आना जैसे नजर आ सकते हैं। लंबे समय तक ज्यादा तापमान के संपर्क में रहने से
गर्मी में थकावट या हीट स्ट्रेस हो सकता है, जो आपकी हार्ट हेल्थ पर प्रतिकूल
प्रभाव डाल सकता है। इससे ब्लड प्रेशर में वेरिएशन्स हो सकता है, जो शरीर में
गंभीर तनाव का अनुभव होने पर बढ़ सकता है या वासोडिलेशन और डिहाईड्रेशन
के परिणामस्वरूप कम हो सकता है।