भाजपा ने इस बार भी यूपी में किसी मुस्लिम को क्‍यों नहीं द‍िया टिकट

भाजपा ने इस बार भी यूपी में किसी मुस्लिम को क्‍यों नहीं द‍िया टिकट
भाजपा ने इस बार भी यूपी में किसी मुस्लिम को क्‍यों नहीं द‍िया टिकट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल मुरादाबाद से जमीनी कार्यकर्ता

के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

भूपेंद्र सिंह चौधरी कहते हैं कि भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार कांग्रेस-सपा

गठबंधन की पहचान है। जनता विपक्ष के दुष्प्रचार में आने वाली नहीं है।

वह कहते हैं कि मुसलमानों को टिकट न देना भाजपा की चुनावी रणनीति

है, लेकिन हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी तरह का

कोई भेदभाव नहीं है। चौधरी दावे से कहते हैं कि भाजपा न संविधान की मूल

भावना से छेड़छाड़ होने देगी और न ही कांग्रेस को धार्मिक आधार पर

मुसलमानों को आरक्षण देने देगी। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख

अजय जायसवाल ने उनसे बातचीत की।

भाजपा ने इस बार भी यूपी में किसी मुस्लिम को क्‍यों नहीं द‍िया टिकट

जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अखिलेश इस तरह की जुमलेबाजी कर

रहे हैं। संगठन में निचले स्तर तक की रिपोर्ट के आधार पर मैं कह सकता हूं कि

परिणाम हमारे अनुकूल हैं। अखिलेश को चार जून (मतगणना की तिथि) का

इंतजार करना चाहिए।  चार चरणों में यूपी से कितनी सीटें मिलने का अनुमान है?

प्रदेश की 39 सीटों पर मतदान हो चुका है। भाजपा, मोदीजी के नेतृत्व में चुनाव

लड़ रही है। हमारी सरकार ने 10 वर्षों में विकास और सुरक्षा के जो कार्य किए हैं,

उसका रिपोर्ट कार्ड लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। मोदी जी-योगी जी के प्रति

लोगों के विश्वास को देखते हुए कह सकता हूं कि राज्य की जनता बीजेपी का संकल्प

पूरा करेगी।अखिलेश कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में आईएनडीआईए 70 से ज्यादा

सीटें जीतेगा?सपा की सरकार में जिस तरह की गुंडागर्दी, अराजकता, महिलाओं

के प्रति अत्याचार, भ्रष्टाचार था, उसे उत्तर प्रदेश की जनता भूली नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »