
क्रिकेट के बाद सिंगर बने लसिथ मलिंगा
सोशल मीडिया पर लसिथ मलिंगा का नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा
सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स
का कहना है कि लसिथ मलिंगा को गाते हुए देखना वाकई शानदार अहसास है। दरअसल,
अब तक क्रिकेट फैंस ने लसिथ मलिंगा का रोमांटिक अंदाज नहीं देखा था, लिहाजा इस
वीडियो को देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को
देखने के बाद यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियोतेजी से सुर्खियों
बटोर रहा है। बता दें कि, लसिथ मलिंगा ने 30 टेस्ट मैचों के अलावा 226 वनडे और 84
टी20 मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा आईपीएल में 122 मुकाबले
खेले। लसिथ मलिंगा आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाजों में शुमार हैं। लसिथ
मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 20 टेस्ट मैचों में 101 विकेट लिए। जबकि इस तेज गेंदबाज ने
226 वनडे मैचों में 338 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस फॉर्मेट में लसिथ मलिंगा
की इकॉनमी 5.35 जबकि एवरेज 28.87 की रही। वहीं, लसिथ मलिंगा ने इंटरनेशनल टी20
मैचों में 7.42 की इकॉनमी और 20.79 की एवरेज से 107 बल्लेबाजों का आउट किया।