सफेदपोश नेताओं तक जाता है मोटा कमीशन
28/8/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
महम रोहतक हरियाणा
रक्तदान शिविर के बहाने लोगों का रक्त लेकर
मंहगे दामों पर बेच रहे है निजी ब्लड बैंक
रक्त के अवैध धंधे मे अफसरशाही से
लेकर सफेदपोश नेताओं तक जाता है मोटा कमीशन
हरियाणा मे अवैध रूप से रक्त बेचने वाला
गिरोह दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है।
रक्त के अवैध सौदागर अपने मुनाफे के लिए ना केवल लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे है
खूनी खेल रक्तदान शिविर के बहाने मंहगे दामों पर बेच रहे है ब्लड बैंक
अपितू समाजसेवा के नाम पर लोगों को बरगला
कर सरकार और जनता को खुल्लेआम चुनौती दे रहे है।
रक्त के इन अवैध दलालों के पीछे जहां प्रदेश के कई बडे छोटे निजी
अस्पतालो के साथ साथ अफसरशाही और राजनैतिक आकाओं का हाथ भी शामिल है।
जिसके कारण ये आसानी से अवैध रक्त का धंधा चला रहे है।
आपको बता दे कि कुछ लोग व संगठन समाजसेवा के नाम पर
रक्तदान शिविरों का आयोजन करते रहते रहते है,लेकिन अब ज्यादातर
संगठनों व तथाकथित समाजसेवकों ने इसे अपनी काली कमाई का जरिया बना लिया है।
समाजसेवकों ने इसे अपनी काली कमाई का जरिया बना लिया है
रक्तदान शिविर के बहाने फ्री मे लोगों से रक्तदान करवाकर उसी रक्त को निजी
अस्पतालों मे मंहगे दामों पर मरीजों को बेचकर मोटी कमाई करते है।
इस कमाई का हिस्सा अफसरशाही से लेकर सत्ता मे बैठे सफेदपोश
लोगों तक जाता है ताकि रक्त के सौदागरों के काम मे रूकावट ना आए।
वैसे तो हरियाणा के कई निजी ब्लड बैंको पर अवैध रक्त के मामले को लेकर कार्यवाही हो चुकी है
लेकिन उपर तक पहुंच और पैसो मे सांठगांठ कर ये दोबारा से अपना धंधा शुरू कर देते है।
इसी कडी मे रक्त की अवैध दलाली का नया मामला रोहतक के महम कस्बे मे
देखने को मिला।जहां बिना किसी परमिशन के रक्तदान शिविर
खूनी खेल रक्तदान शिविर के बहाने मंहगे दामों पर बेच रहे है ब्लड बैंक
लगाकर रक्त लिया जा रहा था।हैरानी की बात तो ये है कि रक्तदान करवाने के लिए
झज्जर के एक निजी ब्लड बैंक की वैन महम के भिवानी स्टेंड पर आकर खडी हो गई
और वैन मे सवार टीम के सदस्य लोगों को रक्तदान करने के लिए कहने लगे।
देखते ही देखते लोगों समाजसेवा के लिए रक्तदान करने लगें।
जब इस बात की भनक बाबा श्याम फाउंडेशन सीसर खास के सदस्यों को लगी
तो उन्होंने मौके पर जाकर जांच की तो पाया की बिना परमिशन के रक्त लिया जा रहा है।
संस्था के प्रधान अमन कुमार ने इसकी शिकायत एस एस ओ शिवानी मान से करने पर
स्वास्थ्य निरिक्षक सुनिल अहलावत की टीम ने छापा मारा तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए।
ब्लड बैंक की टीम से पुछताश करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इसके अलावा ब्लड बैंक की टीम बिना किसी जांच के लोगों का रक्त एकत्रित करती पाई गई।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज