गर्मियों में खतरनाक हैं Heat Stroke और Heat Exhaustion

गर्मियों में खतरनाक हैं Heat Stroke और Heat Exhaustion
गर्मियों में खतरनाक हैं Heat Stroke और Heat Exhaustion

 नई दिल्ली। गर्मी का कहर (Scorching Summer) अपने चरम पर है और आने

वाले दिनों में ये सितम और भी बढ़ने वाला है। बीते दिनों देश के कई हिस्सों में पारा

45 पार पहुंच चुका है, जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। चिलचिलाती

धूप (Heat Wave) और झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

प्रचंड गर्मी की वजह से कई जगह लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। ऐसे में

जरूरी है कि इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखा जाए। गर्मियों के दिनों में

अकसर कई बीमारियों लोगों का अपनी शिकार बना लेती हैं। हीट स्ट्रोक (Heat Stroke)

और हीट एग्जॉस्शन (Heat Exhaustion) इन्हीं में से एक है। यह बेहद खतरनाक स्थिति

है, जिसकी सही जानकारी और समय पर इलाज न मिलने की वजह से जानलेवा नतीजे

सामने आ सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को अभी तक इन दोनों समस्याओं में बीच अंतर

नहीं पता, जिसकी वजह से वह समय रहते इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं, जो इलाज में

देरी का कारण बनती है। ऐसे में गुरुग्राम के मैरिंगों एशिया हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन

के सीनियर कंसलटेंट डॉ. एम के सिंह बता रहे हैं हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्शन के बीच

अंतर और साथ ही जानेंगे इसके लक्षण और बचाव के तरीके-

हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्शन में अंतर

डॉक्टर बताते हैं कि हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्शन ( Heat Stroke vs Heat Exhaustion)

दोनों ही गर्मी से संबंधित गंभीर बीमारियां हैं, लेकिन उनकी गंभीरता, लक्षण और जरूरी इलाज

अलग-अलग हैं। गर्मियों के दिन अब बद से बदतर होते जा रहे है। चिलचिलाती धूप और तेज

गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी की वजह से देश की कई जगहों पर लोगों

की जानें तक जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस दौरान खुद को सेहतमंद बनाने के लिए जरूरी

बातों का ध्यान रखा जाए। जानते हैं Heat Stroke और Heat Exhaustion में अंतर।

गर्मियों में खतरनाक हैं Heat Stroke और Heat Exhaustion

बात करें हीट स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में, तो हीट एग्जॉस्शन ही गंभीर हालातों में हीट स्ट्रोक में

बदल सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए हीट एग्जॉस्शन के शुरुआती लक्षणों जैसे भारी पसीना

और कमजोरी के प्रति सचेत रहें और अगर ये लक्षण दिखाई दें तो हीट स्ट्रोक को बढ़ने से रोकने के

लिए तुरंत उपाय करें। अगर किसी में हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत मेडिकल हेल्प दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »