गर्मियों में परफ्यूम लगाने के बाद भी आती रहती है पसीने की बदबू

गर्मियों में परफ्यूम लगाने के बाद भी आती रहती है पसीने की बदबू
गर्मियों में परफ्यूम लगाने के बाद भी आती रहती है पसीने की बदबू
अगर आप भी पसीने की बदबू से प्राकृतिक रूप से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हम
आपको यहां पर कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो कर आप परफ्यूम
लगाना भी भूल सकते हैं और पसीने की बदबू से भी राहत पा सकते हैं। गर्मियों के
मौसम में पसीना आना बेहद आम बात है। पसीन के कारण अक्सर शरीर से अजीब
तेज बदबू आने लगती है। जिसके कारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है।
पसीने की बदबू आने के कारण किसी से मिलने में भी शर्मिंदगी महसूस होती है।
वहीं पसीने की बदबू से राहत पाने लोग परफ्यूम का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन
परफ्यूम लगाना सिर्फ कुछ समय के लिए प्रभावी होता है।परफ्यूम का असर खत्म
होने के बाद पसीने की बदबू फिर से आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी
पसीने की बदबू से प्राकृतिक रूप से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके
लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं।
जिनको फॉलो कर आप परफ्यूम लगाना भी भूल सकते हैं।

गर्मियों में परफ्यूम लगाने के बाद भी आती रहती है पसीने की बदबू

 गर्मियों में हमेशा सूती यानी कॉटन कपड़े पहनना चाहिए। क्योंकि यह पसीने को सोखने

में सहायक होते हैं। साथ ही इससे पसीने की बदबू भी कम होती है। दरअसल, सिंथेटिक

कपड़े पसीने को फंसा सकते हैं और बदबू पैदा करते हैं। इसलिए इस मौसम में पसीने की

समस्या से बचने के लिए सूती कपड़े का चुनाव करना चाहिए।अगर  गर्मियों में आपके

अंडरआर्म्स से भी अधिक बदबू आती है, तो इससे निजात पाने के लिए आप नींबू के रस

का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों को धोने के दौरान पानी में नींबू का रस मिलाकर धोएं।

वहीं नींबू को अंडरआर्म्स के पास रब करके इसे ठंडे पानी से धो दें। गर्मियों में रोजाना स्नान

करना चाहिए। आप चाहें तो दिन में दो बार भी स्नान कर सकते हैं। इससे भी आपको पसीने

से आने वाली बदबू से छुटकारा मिल सकता है। वहीं तेज धूप में बाहर निकलने से बचना

चाहिए। जब आप तेज धूप में निकलने से बचेंगे तो पसीना नहीं आएगा और बदबू भी नहीं

आएगी। गर्मियों के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखने

से पसीने की बदबू दूर होगी। इससे तनाव और चिंता भी कम होगी। अधिक स्ट्रेस लेने के

कारण भी पसीना अधिक आने लगता है और बदबू आने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »