
गर्मी में अपनी स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट बनाए रखने के लिए खीरे का फेस
मास्क बनाया जा सकता है।खीरे का फेस मास्क बनाने के लिए आप आधे खीरे
को एक चम्मच दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आप इसे अपने चेहरे
पर लगाएं और करीबन 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।जब गर्मी का मौसम आता
है तो सूरज की तेज धूप स्किन को काफी परेशान करती है। इस मौसम में सनटैन
से लेकर सनबर्न व स्किन में जलन और इरिटेशन जैसी शिकायतें होती हैं। यही
कारण है कि इस मौसम में आपकी स्किन अतिरिक्तकेयर मांगती है। यूं तो इस
मौसम में अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए हम कई तरह के स्किन केयर
प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी
अपनी स्किन का ख्याल रखसकते हैं।इस मौसम में खीरे का इस्तेमाल स्किन
केयर रूटीन में करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।दरसअल, खीरे के कूलिंग
इफेक्ट के कारण यह आपकी स्किन को रिजुविनेट करता है।
खीरे का स्क्रब
खीरे की मदद से स्क्रब बनाना भी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन को
एक्सफोलिएट करता है, जिससे स्किन अधिक साफ व क्लीयर दिखती है। खीरे
का स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले उसके खीरे को पीस लें। अब आप उसमें
2 चम्मच ओटमील और 1 चम्मच दही मिलाएं। अब आप इसे अपने चेहरे पर
गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
गर्मी में स्किन का रखना है ख्याल तो खीरे का ऐसे करें इस्तेमाल
गर्मी में अपनी स्किन को ठंडक प्रदान करने के लिए खीरे की मदद से आइस क्यूब
बनाया जा सकता है। इसके लिए आप खीरे को पीसकर उसका रस आइस क्यूब ट्रे में
डालें। अब इसे फ्रीज करने के लिए आप फ्रीजर में रखें। तैयार आइस क्यूब को अपने
चेहरे पर रगड़ें।