
खिचड़ी पराठा
अगर शाम को खिचड़ी बच गई है तो आप उससे पराठा भी बना सकते हैं। बची हुई खिचड़ी को आप
फिलिंग के रूप में इस्तेमाल करें। इसके लिए आटे की लोई लेकर उसका बेल लें। अब बीच में एक
चम्मच खिचड़ी रखें और उसे मोड़कर फिर से बेल लें। पराठे को तवे पर थोड़ा तेल या घी डालकर
दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
खिचड़ी उपमा
नाश्ते में खिचड़ी उपमा भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। खिचड़ी
उपमा बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने, करी पत्ता और उड़द दाल
डालें। कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें और प्याज के पारदर्शी होने तक भूनें। बची हुई खिचड़ी मिलाएं
और कुछ मिनट तक पकाएं। ऊपर से थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें और ताज़ा धनिया से गार्निश करें।
बच गई है खिचड़ी तो उससे बनाएं ये मजेदार डिशेज
बची हुई खिचड़ी से डिलिशियस सूप भी बनाया जा सकता है। सूप बनाने के लिए बची हुई खिचड़ी को थोड़े
पानी या वेजिटेबल स्टॉक के साथ मिक्सर में डालकर सूप जैसा गाढ़ापन बना लें। अब आप इसे गरम करें
और अब इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और अन्य मसाले डालें। परोसने से पहले धनिया या पार्सले
जैसे कुछ हर्ब्स को मिलाएं।