छत्तीसगढ़ में 34400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

छत्तीसगढ़ में 34400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

2024 में चुनावी पिच पर किसका चलेगा दांव
छत्तीसगढ़ में 34400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत

वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।श्री मोदी ने आज यहां वर्चुअल

कार्यक्रम में ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने

छत्तीसगढ़ में सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं

का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा

क्षेत्रों के लाखों परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

सभी विधानसभा क्षेत्रों के लाखों परिवारों को शुभकामनाएं दीं

युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों के सशक्तीकरण सेविकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा  अपने

संबोधन में प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों के सशक्तीकरण से

विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे से विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जा रहा है, वे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए

नए अवसर पैदा करेंगे। श्री मोदी ने एनटीपीसी के सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित करने और

1600 मेगावाट क्षमता वाले स्टेज-2 के शिलान्यास का जिक्र करते हुए कहा कि अब नागरिकों को कम खर्च पर

बिजली उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने के सरकार के प्रयास पर भी प्रकाश डाला।

सरकार उपभोक्ताओं के बिजली बिल को शून्य करने का प्रयास कर रही है

उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार उपभोक्ताओं के बिजली बिल को

शून्य करने का प्रयास कर रही है और इसी दिशा में लोगों को उनके छत पर सौर पैनल स्थापित करने के लिए सीधे बैंक

खातों में वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जहां 300 यूनिट बिजली मुफ्त की जायेगी और उत्पादित अतिरिक्त बिजली सरकार

खरीदेगी , जिससे नागरिकों को हजारों रुपये की अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने बंजर कृषि भूमि पर छोटे पैमाने पर सौर संयंत्र

स्थापित करने में किसानों की सहायता करके अन्नदाता को ऊर्जादाता में बदलने पर सरकार के जोर का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार द्वारा गारंटी पूरा करने की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लाखों किसानों

को दो साल से लंबित बोनस मिल चुका है। डबल इंजन सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक बढ़ाने की चुनावी गारंटी

भी पूरी कर दी है। पीएम आवास और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं ने नयी गति पकड़ी है। विभिन्न परीक्षाओं में हुई

अनियमितताओं की जांच की जा रही है।उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए राज्य की महिलाओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »