जयपुर पहुंचकर PM मोदी ने दी करोड़ों की सौगात

जयपुर पहुंचकर PM मोदी ने दी करोड़ों की सौगात
जयपुर पहुंचकर PM मोदी ने दी करोड़ों की सौगात
बधाई देता हूं और इस 1 साल की यात्रा के बाद आप जब आर्शीवाद देने आए हैं। आप इतनी बड़ी तादाद में आर्शीवाद
देने आए हैं। मेरा भी सौभाग्य है कि आज मैं आपके आर्शीवाद को प्राप्त कर सका।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
राजस्थान के जयपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 1 वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में भजनलाल जी और
उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। ये पहला वर्ष एक प्रकार से आने वाले अनेक वर्षों को मजबूत नींव
बना है। आज का उत्सव सरकार के एक साल पूरा होने तक सीमित नहीं है, ये राजस्थान के फैलते प्रकाश का
भी उत्सव है, राजस्थान के विकास का भी उत्सव है। अभी कुछ दिन पहले ही मैं निवेश शिखर सम्मेलन के
लिए राजस्थान आया था। देश और दुनिया भर के बड़े-बड़े निवेशक यहां जुटे थे। आज यहां 45-50 हजार
करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये परियोजना राजस्थान में
पानी की चुनौती का स्थायी समाधान करेंगे। 

जयपुर पहुंचकर PM मोदी ने दी करोड़ों की सौगात

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की जनता, राजस्थान की भाजपा सरकार को 1 साल पूरा करने के

लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं और इस 1 साल की यात्रा के बाद आप जब आर्शीवाद देने आए हैं। आप

इतनी बड़ी तादाद में आर्शीवाद देने आए हैं। मेरा भी सौभाग्य है कि आज मैं आपके आर्शीवाद को प्राप्त

कर  सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी आपके जीवन से पानी की मुश्किले कम

नहीं करना चाहती थी… कांग्रेस समाधान के बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही।

राजस्थान ने इस कूटनीति के कारण बहुत कुछ भुगता है। अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में भाजपा

ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है और चुनाव नतीजों के हिसाब से देखें तो वहां भी लगातार

तीसरी बार बहुमत मिला है। वहां भी पहले से कहीं अधिक सीटें भाजपा को मिली हैं।  इससे पहले

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।  हरियाणा में भी पहले से ज्यादा बहुमत

लोगों ने दिया है। अभी हुए राजस्थान के उपचुनाव में भी हमने देखा है कि कैसे भाजपा को लोगों ने

जबरदस्त समर्थन दिया है। ये दिखाता है कि भाजपा के काम और भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत

और आज जनता-जनार्दन को कितना विश्वास है।संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के

लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता

ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »