
नई दिल्ली। भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया की मुश्किलें कम होने का नाम
नहीं ले रही हैं। बजरंग का इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने का
सपना चकनाचूर हो सकता है। नाडा ने डोप टेस्ट के सैंपल नहीं देने की वजह से
बजरंग को सस्पेंड कर दिया है। नाडा द्वारा सस्पेंड किए जाने के बाद बजरंग का
ओलंपिक के लिए होने वाले फाइनल ट्रायल में पार्ट लेना भी मुश्किल हो चला है।
बजरंग पूनिया का पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूट सकता है। नाडा
ने भारत के स्टार रेसलर को डोप टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देने की वजह से सस्पेंड
कर दिया है। नाडा द्वारा लगाए गए बैन के चलते बजरंग पूनिया पेरिस ओलंपिक के
लिए होने वाले सेलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगे। बजरंग ने सोनीपत
में हुए ट्रॉयल्स के दौरान सैंपल नहीं दिया था।
बजरंग को नाडा ने किया सस्पेंड
दरअसल, एएनआई की खबर के अनुसार, बजरंग पूनिया ने 10 मार्च को सोनीपत
में हुए ट्रायल्स के दौरान यूरिन सैंपल नहीं दिया था, जिसके चलते नाडा ने उनको
सस्पेंड करने का फैसला लिया है। सस्पेंड होने के चलते बजरंग इस मामले की सुनवाई
नहीं होने तक किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। यानी बजरंग पूनिया पेरिस
ओलंपिक में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, यह कहना अब काफी मुश्किल हो गया है।
फाइनल ट्रायल्स में नहीं ले पाएंगे हिस्सा
नाडा द्वारा लगाए गए बैन के चलते बजरंग पूनिया पेरिस ओलंपिक के लिए होने वाले
सेलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगे। यह ट्रायल्स इसी महीने के अंत में होने है।
65 किलोग्राम की कैटेगिरी में कोई भी भारतीय रेसलर अब तक ओलंपिक का टिकट हासिल
नहीं कर सका है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में बजरंग ने देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।
टूट सकता है बजरंग पूनिया का पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना
नाडा की रिपोर्ट के अनुसार, पूनिया 10 मार्च को अपने समर्थकों के साथ घिरे हुए थे और
अपना बयान लगातार रिपीट कर रहे थे। इसके बाद तुरंत वह वहां से बिना डोप सैंपल दिए
निकल गए। पूनिया को 7 मई तक डोप टेस्ट नहीं देने की वजह लिखित में देनी थी, लेकिन
उन्होंने इसी भी इग्नोर कर दिया।