टैनिंग की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

टैनिंग की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
टैनिंग की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
गर्मियों के मौसम में सिर्फ हमें अपनी सेहत का ही नहीं बल्कि बालों से लेकर स्किन तक का खास
ख्याल रखना पड़ता है। वहीं बात जब स्किन की आती है, तो इस मौसम में टैनिंग की समस्या आम
मानी जाती है। टैनिंग की समस्या से बचने के लिए हम एसपीएफ वाली  सनस्क्रीन का इस्तेमाल
करते हैं। हालांकि इन  सनस्क्रीन की मदद से आप UVA और UVB जैसी हानिकारक किरणों से
तो बच जाते हैं, लेकिन फिर भी हमारी सेंसिटिव त्वचा टैनिंग का शिकार हो जाती है। टैनिंग की
समस्या से बचने के लिए गर्मियों में हम सभी हाफ स्लीव और बैकलेस कपड़े नहीं पहन पाते हैं। 
सूरज की किरणों से काली हुई स्किन को ठीक होने में समय लगता है। ऐसे में अगर आप भी टैनिंग
की समस्या से जल्द से जल्द राहत पाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस
आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने
से आप सन टैनिंग की समस्या से राहत पा सकती हैं। इन नुस्खों को अपनाने से खोई हुई रंगत भी
लौट सकती हैं।

टैनिंग की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बादाम में एमोलिएंट्स और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो त्वचा को हाइड्रेट करने और

पोषण देने में सहायता करता है। धूप से झुलसी स्किन पर बादाम  तेल अप्लाई करने से नमी आती

है।सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच बादाम पाउडर और 1 चम्मच शहद डालकर मिक्स करें।फिर

इस मास्क को अपने फेस और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें और सूखने के बाद गुनगुने

पानी से चेहरा धो लें।यह नुस्खा टैनिंग की समस्या को कम करेगा। आप चाहें तो सप्ताह में दो से तीन

बार इस फेसपैक को लगा सकती हैं।इसके साथ ही बादाम का  तेल भी सन टैन को दूर करने में

करना भी लाभकारी होता है। टैनिंग की समस्या को हटाने के लिए बादाम तेल को हाथों पर अच्छे से

रगड़ें और फिर स्किन पर मसाज करें। इसको रात भर के लिए लगा रहने दें। आप इसको तब तक लगा

सकते हैं, जब तक आपकी त्वचा पहले की तरह ग्लो न करने लगे और टैनिंग की समस्या न खत्म

हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »