डिज्नी की फिल्म में विलेन बनीं Gal Gadot

डिज्नी की फिल्म में विलेन बनीं Gal Gadot
डिज्नी की फिल्म में विलेन बनीं Gal Gadot
‘स्नो व्हाइट’ के ट्रेलर को देखकर लोग खुश भी हैं और दुखी भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का
कहना है कि वह राजकुमारियों की कहानी देखकर थक गए हैं। कुछ लोगों को डिज्नी का
क्लासिक कहानी में बदलाव करना पसंद नहीं आ रहा है। कुछ लोगों को लग रहा है कि गैल
नकारात्मक भूमिका को नहीं निभा पाएंगी।हॉलीवुड स्टार गैल गैडोट बड़ी स्क्रीन पर विलेन
की भूमिका निभाने वाली हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘स्नो व्हाइट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया
है। डिज्नी की क्लासिक राजकुमारी की इस फिल्म में अभिनेत्री विलेन की भूमिका निभाएंगी।
फिल्म अगले साल 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।ट्रेलर की शुरुआत, स्नो व्हाइट
(राहेल ज़ेग्लर द्वारा अभिनीत) के किरदार से होती है, जो याद करती है कि यह उसके पिता
का राज्य था। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद, उसकी सौतेली मां, दुष्ट रानी
(गैल गैडोट द्वारा अभिनीत) ने राज्य की बागडोर संभाली और सब पर कहर बरसाना
शुरू कर दिया। दुष्ट रानी का जादुई दर्पण उसे बताता है कि वह नहीं, बल्कि उसकी
सौतेली बेटी ‘उन सभी में सबसे सुंदर’ है, जिससे स्नो व्हाइट के लिए स्थिति और
भी खराब हो जाती है।

डिज्नी की फिल्म में विलेन बनीं Gal Gadot

एक सलाह पर, स्नो व्हाइट दुष्ट सौतेली माँ के चंगुल से बचने के लिए जादुई जंगल

में भाग जाती है, जहां उसे सात बौने मिलते हैं। स्नो व्हाइट जल्द ही उनके साथ घुल

मिल जाती है और फिर अपनी सौतेली मां से सत्ता वापस लेने की खसम खाती है।

लेकिन स्नो व्हाइट के ऐसा करने से पहले ही उसकी दुष्ट मां एक बूढ़ी महिला के रूप में

प्रच्छन्न होकर उसको एक जहरीला सेब दे देती है, जिससे वह हमेशा के लिए सो जाती है।

अब कहानी में आगे क्या होता है, इसका पता अगले साल ही चलेगा, जब फिल्म रिलीज

होगी।बता दें, ‘स्नो व्हाइट’ के ट्रेलर को देखकर लोग खुश भी हैं और दुखी भी नजर आ

रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह राजकुमारियों की कहानी देखकर थक गए हैं।

कुछ लोगों को डिज्नी का क्लासिक कहानी में बदलाव करना पसंद नहीं आ रहा है।

कुछ लोगों को लग रहा है कि गैल नकारात्मक भूमिका को नहीं निभा पाएंगी। लोगों

का कहना है कि वह ‘स्नो व्हाइट एंड द हंट्समैन’ में चार्लीज़ थेरॉन के अभिनय

को मैच नहीं कर पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »