तीसरे चरण के पंचायत समिति व सरपंच पद के चुनावों का ऐलान

हरियाणा में पंचायत के चुनाव के तीसरे चरण का ऐलान हो गया है

28/10/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

प्रदेश में पंचायत के चुनाव के तीसरे चरण का ऐलान हो गया है। राज्य के चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा

कि चार जिलों में तीसरे और अंतिम चरण में चुनाव होगा।

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में चुनाव होगा।

श्री धनपत सिंह ने कहा कि 22 नवंबर को जिला परिषद और

पंचायत समिति के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि 25 नवंबर को सरपंच के लिए वोटिंग होगी।

तीसरे चरण के पंचायत समिति व सरपंच पद के चुनावों का ऐलान

27 नवंबर को प्रदेश की सभी जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना होगी और नतीजे आएंगे।

इन चारों जिलों में 615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील बूथ हैं।

हिसार जिले में 265 संवेदनशील और 360 अतिसंवेदनशील बूथ हैं।

इसी प्रकार, पलवल में 211, 295, फरीदाबाद में 84, 84 और फतेहाबाद जिले में

55 संवेदनशील और 42 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। नियमों के मुताबिक संवेदनशील

615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील बूथ

और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाता है।

सरपंच और पंच के चुनाव के परिणाम की घोषणा मतदान वाले दिन ही की जाएगी।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की।

अब इन चारों जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू होगी।

इससे पहले 9-9 जिलों में प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

तीसरे चरण के पंचायत समिति व सरपंच पद के चुनावों का ऐलान

हरियाणा में शेष चार जिलों फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद के

पंचायती राज चुनावों की घोषणा हो गई है। चारों जिलों में जिला परिषद,

ब्लॉक समिति के लिए 22 नवंबर को और सरपंच-पंच के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।

वहीं, प्रदेशभर की कुल 22 जिला परिषदों और 143

ब्लाक समिति के परिणाम 27 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »