तेजी से गलने लगेगा शरीर का एक्स्ट्रा फैट
कैमोमाइल चाय के फायदे
तेजी से गलने लगेगा शरीर का एक्स्ट्रा फैट
आपको बता दें कि कैमोमाइल चाय में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को फिट
और हेल्दी रखने में सहायक होते हैं। साथ ही इसके सेवन से आप आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं।
वहीं इस चाय को पीने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फायदा मिलता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैमोमाइल चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है
और इससे शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है। यह एक्स्ट्रा फैट को कम
करने के साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत रखने में सहायक होती है।
कैमोमाइल अर्क में मौजूद गुण पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से
पेट में सूजन, कब्ज, ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
आप रोजाना सुबह खाली पेट या फिर शाम को कैमोमाइल चाय का सेवन कर सकते हैं।
ऐसे बनाएं कैमोमाइल चाय
आप घर पर बहुत आसानी से कैमोमाइल चाय बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले
आपको सूखा कैमोमाइल पाउडर, शहद और पानी लेना है। अब 2 कप पानी उबाल लें
और पानी के उबलने पर इन सारी चीजों को उसमें डाल दें। अच्छे से उबलने के बाद गैस
बंदकर दें और फिर उसमें शहद मिला दें। फिर चाय को कप में छान लें और इसका सेवन करें।
वेट लॉस के लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना होता है।
कैमोमाइल चाय में पोटैशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इसके नियमित सेवन से बॉडी डिटॉक्स रहती है। वहीं शरीर में हुए वॉटर रिटेंशन से
भी राहत मिलती है। हांलाकि इसका सेवन करने से पहले आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।