
दलाई लामा पर अड़ंगा, ब्रह्मपुत्र पर बांध, अचानक जिनपिंग का हिमालय पार पहुंचना संयोग नहीं, भारत की बढ़ेगी चिंता?
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का 20 अगस्त को अचानक तिब्बत पहुंचना केवल एक औपचारिक दौरा नहीं था
बल्कि इसके पीछे कई रणनीतिक और राजनीतिक मकसद छिपे हुए हैं।
आधिकारिक रूप से ये दौरा तिब्बत स्वायत: क्षेत्र यानी टीएआर की स्थापना
की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बताया गया। लेकिन असल में चीन की तिब्बत में पकड़ मजबूत करने
सीमा पर भारत के खिलाफ दबाव बनाने और क्षेत्र में
अपनी उपस्थिति को और सृढ़ण करने की रणनीति का हिस्सा है।
ल्हासा में 20,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए, शी जिनपिंग ने तिब्बत पर चीनी कब्जे को लेकर चल रहे
तनाव के बीच इस यात्रा के राजनीतिक महत्व पर ज़ोर दिया।
गौरतलब है कि उन्होंने तिब्बतियों के पूज्य निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का ज़िक्र तो नहीं किया
लेकिन कहा कि तिब्बती बौद्ध धर्म में बदलाव की ज़रूरत है।