
दिल्ली में बना एक अनोखा मतदान केंद्र
डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों ने अंतरिक्ष यात्री की
वेशभूषा धारण की है। उन्होंने कहा कि हमने लोगों के लिए पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए एक
बायोस्कोप भी लगाया है और हमने दूरबीन के साथ बायोस्कोप की तुलना भी की है। लोग यहां
की अनूठी व्यवस्था से बहुत खुश हैं। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार
को दोपहर एक बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दिल्ली के 70 विधानसभा
क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा।
निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़े के अनुसार, दोपहर बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदाताओं
ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिल्ली में करीब करीब 1.56 करोड़ पात्र मतदाता
हैं। सबसे अधिक मतदान उत्तर पूर्वी जिले में 39.51 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि मध्य
दिल्ली जिले में सबसे कम 29.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में
मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 43 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि करोल बाग में सबसे कम
25.01 प्रतिशत मतदान हुआ।