
कराकाट। Bihar Politics In Hindi काराकाट आसन्न लोक सभा चुनाव के
लिए मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी का साथ देना जदयू नेताओं को महंगा पड़ गया
। रोहतास जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा द्वारा उन नेताओं को पार्टी से निष्कासन का
अनुशंसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है।पत्र में जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया
है कि मुखिया सूर्यवंश सिंह, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष झुना सिंह व जिला महा सचिव
सूरज पासी को अभिनेता से नेता बने निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को सम्मानित
करते देखे गए हैं। जो पार्टी विरोधी गतिविधि है।भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन
सिंह (Pawan Singh) बिहार की कारकाट सीट से ताल ठोकने का मन बना चुके हैं।
हाल ही में उन्होंने इस लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया था। इसमें कई नेता नजर आए
थे। पवन सिंह को भाजपा (BJP) ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से टिकट दिया
था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए भोजपुरी सुपरस्टार ने टिकट वापस कर
दिया था। इसके बाद उन्होंने कराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।
पवन सिंह को नीतीश के इन नेताओं का मिला सपोर्ट
काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी सह आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र
कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने कुशवाहा को लोकसभा क्षेत्र से जीत दिलाकर संसद
पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। स्नेहलता कुशवाहा लगातार क्षेत्र के गांव में घूम-घूम कर
जनसंपर्क कर रही हैं।बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकर कर रणनीति तैयार
कर रही हैं। स्नेहलता के अनुसार महिला मतदाताओं को एनडीए की उपलब्धियां गिनाते
हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं।इसके बाद उन्होंने कराकाट
सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।काराकाट आसन्न लोक सभा चुनाव के
लिए मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी का साथ देना जदयू नेताओं को महंगा पड़ गया
। रोहतास जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा द्वारा उन नेताओं को पार्टी से निष्कासन का
अनुशंसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है।