
आदित्यनाथ ने बहराइच में एक रैली को संबोधित करते हुए
पाकिस्तान का समर्थन करने वालों पर और हमला करते हुए मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने बहराइच में एक रैली को संबोधित करते हुए उनसे कहा कि वे
पाकिस्तान जाएं और भूखे मरें लेकिन भारत पर बोझ न बनें। सीएम योगी ने
कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है जबकि पाकिस्तान
जिसकी कुल आबादी 23-24 करोड़ है, वहां लोग भूख से मर रहे हैं। मुख्यमंत्री
ने आगे कहा कि इसके बाद भी कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए
पाकिस्तान का नारा लगाते हैं। उनका वही हाल होगा जो महाराज सुहेलदेव
ने सालार मसूद का किया था। ये वीरों की धरती है। उनसे बोलिए मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच लोकसभा क्षेत्र में
आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकार
में देश में कहीं भी आतंकी विस्फोट हो जाते थे। उस समय भारतीय जनता पार्टी
जनता जनार्दन की आवाज उठाती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
देश सुरक्षित है। देश में आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। दुनिया में देश
का सम्मान बढ़ने के साथ विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। आज प्रदेश में बमबाजी
नहीं बल्कि हर-हर बम-बम के साथ कांवड़ यात्रा निकल रही।
पाकिस्तान का समर्थन करने वालों CM Yogi ने चेताया
योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि
भारत की सनातन संस्कृति को गाली देना, देश की सत्ता को चुनौती देना, प्रभु
राम और कृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्न उठाना आजकल विपक्षी नेताओं के लिए
एक ‘फैशन’ सा बन गया है। योगी ने कहा, ‘‘जब विनाश काले विपरीत बुद्धि
होती है तो लोग ऐसा ही करते हैं। उन्हें मालूम होना चाहिये कि ये धरती ऋषियों
और सनातनियों की है। वे केवल यज्ञ-हवन तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि
विपत्ति आने पर राक्षसों का संहार भी करते थे। ऐसे में प्रभु राम और कृष्ण पर
सवाल खड़ा करने वालों को हम कैसे स्वीकार कर सकते हैं। देश की जनता
वोट की चोट के जरिये इसका हिसाब देगी।’’