
बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
23 फरवरी को होगा। वहीं 49 वर्षीय शोएब अख्तर ने कहा कि, मुझे पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान की टीम
सेमीफाइनल में पहुंचेगी। पाकिस्तान टॉप 4 में जगह जरूर बनाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि वह चाहते हैं कि
फखर जमानटीम में वापसी करें और बाबर आजम केल लिए ये साल बेहतरीन हो। अख्तर ने बाबर आजम
की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि, बाबर चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए काफी अहम साबित
होंगे। टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और मुझे यकीन है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम अच्छा खेलेगी।
उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 काी खिताब जीत सकता है।
उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान अपने मैच होम ग्राउंड पर खेलेगा, इसलिए खिताब जीतने का अच्छा मौका
है। 2017 में भारत को हराकर पाकिस्तान ने ट्रॉफी जीती थी। अब मेजबानी करते हुए खिताब बरकरार रखना चाहिए।