PM Modi का आज दिल्ली में है कार्यक्रम

PM Modi का आज दिल्ली में है कार्यक्रम
PM Modi का आज दिल्ली में है कार्यक्रम
इस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब
12:10 बजे दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट
के तहत झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करने वाले है।दिल्ली
में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी बिगुल की शुरुआत करने की तैयारी में है। पीएम मोदी रोहिणी
स्थित जापानी पार्क में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले है। इस दौरान दिल्ली के लोगों को 4500 करोड़
रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात देने वाले है। इस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी एडवाइजरी
जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12:10 बजे दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान
अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के
लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करने वाले है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो शहरी पुनर्विकास
परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जो नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी
नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप-II क्वार्टर है। प्रधानमंत्री जे.जे. क्लस्टरों के
निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली के अशोक विहार स्थित
स्वाभिमान अपार्टमेंट में पात्र लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे।

PM Modi का आज दिल्ली में है कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रामलीला मैदान में एक सार्वजनिक

रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनके अभियान की

शुरुआत होने वाली है। हालांकि अब तक चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की

घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। वहीं इसके बाद नरेंद्र मोदी की दूसरी रैली 5 जनवरी को रोहिणी

के जापानी पार्क में होने वाली है। वहीं शुक्रवार को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक

भी डायवर्ट किया गया है। आम जनता की सहूलियत के लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और

यातायात प्रतिबंधों के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि इस दौरान कुछ सड़कों पर यातायात भारी रहने की उम्मीद है। 

मॉल रोड (रिंग रोड): हकीकत नगर रेड लाइट से आजादपुर चौक (दोनों तरफ)।

जीटीके रोड: आजादपुर चौक से गुरुद्वारा नानक पियो।

भामाशाह मार्ग: मॉडल टाउन-1 से नानक पियो।

लाला अछिंतम मार्ग और ब्रह्मा कुमारी मार्ग: गुजरांवाला और डेरावाल क्षेत्र।

नाहर सिंह मार्ग: प्रेमबारी चौक से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (दोनों तरफ)।

गुलाब सिंह मार्ग: सत्यवती कॉलेज से प्रेरणा चौक।

स्वामी नारायण मार्ग: दिल्ली जल बोर्ड रेड लाइट से लक्ष्मी बाई कॉलेज।

महात्मा गांधी मार्ग: ब्रिटानिया चौक से आजादपुर।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह में बताया गया है कि ट्रैफिक प्रतिबंध तीन जनवरी की सुबह 9

बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेने वाले है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आजादपुर, मॉडल टाउन,

किंग्सवे कैंप, गुजरांवाला टाउन, डेरावल नगर, स्वाभिमान अपार्टमेंट और अशोक विहार के

रामलीला ग्राउंड जैसे इलाकों में जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की

योजना ट्रैफिक समस्या को ध्यान में रखकर बनाएं। उन्हें कम्यूट करने में अधिक समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »