पीएम ने 10 सालों में 70 दौरे किए

पीएम ने 10 सालों में 70 दौरे किए
पीएम ने 10 सालों में 70 दौरे किए

कोकराझार। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कारण ही

पूर्वोत्तर मुख्यधारा में शामिल हो सका। उन्होंने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर को अलग-थलग रखने का आरोप

लगाया। नड्डा ने कोकराझार में एनडीए उम्मीदवार जयंत बसुमतारी के पक्ष में रैली को संबोधित

करते हुए कहा, पीएम मोदी ने अपनी विकास पहलों से पूर्वोत्तर का शेष भारत से एकीकरण किया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कारण ही पूर्वोत्तर

मुख्यधारा में शामिल हो सका। उन्होंने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर को अलग-थलग रखने का आरोप लगाया।

नड्डा ने कोकराझार में एनडीए उम्मीदवार जयंत बसुमतारी के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए

कहा पीएम मोदी ने अपनी विकास पहलों से पूर्वोत्तर का शेष भारत से एकीकरण किया। उन्होंने कहा

कि एनडीए सरकार द्वारा किए गए शांति समझौते के कारण क्षेत्र में शांति लौटी है। बोडो उग्रवादी

संगठनों के साथ हुए शांति समझौतों का जिक्र करते हुए नड्डा ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों

में इस क्षेत्र में विद्रोही हमलों और नागरिकों की मौत की संख्या में कमी आई है।

पूर्वोत्तर के 70 प्रतिशत हिस्से से ऑफ्स्पा हटा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, पूर्वोत्तर के 70 प्रतिशत हिस्से से सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (ऑफ्स्पा)

हटा दिया गया है। पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए पांच लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

पूर्वोत्तर के विकास के लिए ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ को ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में बदल दिया गया है।

पीएम मोदी ने 10 वर्षों में क्षेत्र का 70 बार दौरा किया

नड्डा ने दावा किया कि पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में इस क्षेत्र का 70 बार दौरा किया, जो पिछले सभी

प्रधानमंत्रियों की कुल यात्राओं से भी अधिक है। पिछले दशक के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने 680 बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है।

विपक्षी नेताओं के नाम भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस, राजद, सपा से लेकर द्रमुक और अन्य विभिन्न दलों के विपक्षी नेताओं

के नाम भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल हैं। इन लोगों को आपकी चिंता नहीं है, बल्कि वे खुद को

और अपने परिवार को घोटालों में दोषी ठहराए जाने से बचाना चाहते हैं।

पीएम ने 10 सालों में 70 दौरे किए

उन्होंने लालू प्रसाद के जमानत पर बाहर होने और अरविंद केजरीवाल तथा हेमंत सोरेन जैसे अन्य

नेताओं के अब भी जेल में होने का जिक्र करते हुए कहा, विपक्षी नेता या तो जमानत पर हैं या

जेल में हैं। रौता में अपनी दूसरी रैली में नड्डा ने दावा किया कि दरांग और उदलगुरी के लोग

अब मोदी के शासन में शांति और विकास देख रहे हैं, जो पहले उनके लिए अकल्पनीय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »