पीएम मोदी- ट्रंप की दोस्ती अब बेनकाब! अमेरिका का पाकिस्तान प्रेम उठा रहा भारत की विदेश नीति पर सवाल

पीएम मोदी- ट्रंप की दोस्ती अब बेनकाब! अमेरिका का पाकिस्तान प्रेम उठा रहा भारत की विदेश नीति पर सवाल
पीएम मोदी- ट्रंप की दोस्ती अब बेनकाब! अमेरिका का पाकिस्तान प्रेम उठा रहा भारत की विदेश नीति पर सवाल
कांग्रेस ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के फिर से प्रस्तावित अमेरिकी दौरे को लेकर
शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप के बीच विशेष रिश्ता होने का दावा अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है।
भारत और अमेरिका के रिश्तों के हालात इस वक्त कुछ खास ठीक नहीं है।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है।
इसके साथ ही पाकिस्तान के साथ अमेरिका की नजदीकिया भी भारत के लिए
अच्छे संकेत नहीं है।
ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस ने भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के फिर से प्रस्तावित
अमेरिकी दौरे को लेकर शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका
के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच विशेष रिश्ता होने
का दावा अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है।

पीएम मोदी- ट्रंप की दोस्ती अब बेनकाब! अमेरिका का पाकिस्तान प्रेम उठा रहा भारत की विदेश नीति पर सवाल

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया
‘‘फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, जिसकी भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणियों ने 22 अप्रैल 2025
को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पृष्ठभूमि तैयार की थी
अब अमेरिका का बेहद प्रिय बन चुका है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 जून 2025 को उसे वाशिंगटन में एक अप्रत्याशित भोज पर आमंत्रित किया।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना प्रमुख एक बार फिर अमेरिका जा रहा है

इस बार सेवानिवृत्त हो रहे अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख

जनरल माइकल कुरिल्ला के विदाई समारोह में शामिल होने के लिए।

जनरल कुरिल्ला वही हैं, जिन्होंने 10 जून 2025 को पाकिस्तान को आतंकवाद

विरोधी अभियानों में एक शानदार साझेदार बताया था। यह एक अजीबोगरीब प्रमाण-पत्र था।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »