पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सियासत में खेली लंबी पारी

पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सियासत में खेली लंबी पारी
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सियासत में खेली लंबी पारी
भारत में ऐसे बहुत कम मुख्यमंत्री हुए हैं, जिन्होंने लंबे समय तक अपने राज्य की बागडोर
संभाली है। इनमें से एक नाम ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का है। पूर्व सीएम
नवीन पटनायक आज यानी की 16 अक्तूबर को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत में
ऐसे बहुत कम मुख्यमंत्री हुए हैं, जिन्होंने लंबे समय तक अपने राज्य की बागडोर संभाली है।
इनमें से एक नाम ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का है। पूर्व सीएम नवीन
पटनायक आज यानी की 16 अक्तूबर को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह पिछले 21
सालों से ओडिशा के सीएम का पद संभाल रहे हैं। जोकि अपने आप में रिकॉर्ड है। नवीन
पटनायक राजनेता होने के साथ एक लेखक भी हैं। नवीन पटनायक अपने आप को
प्रचार-प्रसार से खुद को दूर रखते हैं। वहीं उनको ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने
वाले नेता के रूप में भी पहचाना जाता है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर
सीएम नवीन पटनायक के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सियासत में खेली लंबी पारी

बता दें कि कटक में 16 अक्तूबर 1946 को नवीन पटनायक का जन्म हुआ था। वह

कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक भी

ओडिशा राज्य के सीएम रहे थे। पटनायक ने देहरादून के वेलहेम बॉयज स्कूल और

फिर दून स्कूल से शिक्षा पूरी की। फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी कला स्नातक किया।

युवाकाल में नवीन पटनायक राजनीति से दूर रहा करते थे और वह ओडिशा में भी

नहीं रहते थे। साल 1997 में जब बीजू पटनायक का निधन हो गया, तब नवीन पटनायक

ओडिशा लौटे और पिता से मिली सियासी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने अपने पिता के नाम पर बीजू जनता दल की स्थापना की और फिर पीछे मुड़कर

नहीं देखा। नवीन पटनायक साल 2000 में ओडिशा के मुख्यमंत्री बने और अपने पिता

की तरह नौकरशाही पर कड़ा नियंत्रण रखा। पटनायक ने ओडिशा को विकास की राह पर

केंद्रित किया। राजनेता होने के बाद भी नवीन पटनायक सार्वजनिक तौर पर खुले व्यक्ति

नहीं है। वह अपनी निजता का बहुत ख्याल रखते हैं और निजी तौर पर प्रचार-प्रसार से

दूर रहते हैं। नवीन पटनायक के बहुत कम इंटरव्यू देखे गए हैं। वह सोशल मीडिया से

भी दूर रहते हैं। बता दें कि नवीन पटनायक एक लेखक भी हैं। राजनीति में आने से

पहले नवीन पटनायक को अपने साहित्य प्रेम के लिए भी जाना जाता था। उन्हें दुनिया

भर में कला और संस्कृति प्रेमी माना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »