Pakistan की राह पर चल रहा कनाडा

Pakistan की राह पर चल रहा कनाडा
Pakistan की राह पर चल रहा कनाडा
भारत ने कनाडा से भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत अन्य राजनयिकों को
वापस बुला लिया। इसके साथ ही भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को देश से
निष्कासित भी कर दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो वैसे तो पिछले कई
साल से देश की बागडोर संभाल रहे हैं। लेकिन लगता है कि इसके बावजूद उन्हें
विदेश नीति की एबीसीडी की भी पूरी जानकारी नहीं है। कनाडा में अपने चुनावी
फायदे के लिए भारत से दुश्मनी तो सिर्फ बानगी है ट्रूडो ने इससे बड़े बड़े कारनामे
किए हैं। पहले दुनिया में एक ही आतंकवादी देश पाकिस्तान हुआ करता था।
लेकिन अब एक और देश कनाडा उस लिस्ट में खुद को शामिल कराने के लिए
बेकरार नजर आ रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा को वैसा ही जवाब
दिया है जैसा भारत अक्सर पाकिस्तान को देता है। वजह है कनाडा की ट्रूडो सरकार
जिसने पाकिस्तान की तरफ चरमपंथ को बढ़ाने का फैसला किया है। लेकिन भारत
ने एक फैसला लेकर चरमपंथियों का इलाज शुरू कर दिया है। सिख अलगाववादी
नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के संबंध बद
से बदतर होते जा रहे हैं। भारत ने कनाडा से भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत
अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया। इसके साथ ही भारत ने कनाडा के छह
राजनयिकों को देश से निष्कासित भी कर दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन
ट्रूडो वैसे तो पिछले कई साल से देश की बागडोर संभाल रहे हैं। लेकिन लगता है
कि इसके बावजूद उन्हें विदेश नीति की एबीसीडी की भी पूरी जानकारी नहीं है।
कनाडा में अपने चुनावी फायदे के लिए भारत से दुश्मनी तो सिर्फ बानगी है ट्रूडो
ने इससे बड़े बड़े कारनामे किए हैं।

Pakistan की राह पर चल रहा कनाडा

बात अगर भारत संग संबंधों की करें तो कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने

अपने खालिस्तानी प्यार में भारत जैसे भरोसमंद साथी को उकसा दिया।

खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप 

 भारतीय एजेंट पर लगाकर ट्रूडो कनाडा में चुनाव जीतना चाहते हैं।  कनाडा

का कहना है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत

सरकार का हाथ है। हालांकि कनाडा अभी तक कोई ठोस सबूत सार्वजनिक

नहीं कर सका। जस्टिन ट्रूडो की कूटनीतिक अज्ञानता का सबूत है कि जो मसले

बंद कमरे में सुलझते हैं उसपर  वो सार्वजनिक बयानबाजी कर रहे हैं। कनाडा

की धरती पर हुए हिंसा के मामले में भारत सरकार का संबंध होने के आरोपों

की जांच कर रहे देश के राष्ट्रीय पुलिस बल रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस

(आरसीएमपी) के प्रमुख ने यहां के सिख समुदाय से आगे आने और जांच में

सहयोग का अनुरोध किया है।  नयी दिल्ली में सूत्रों ने कनाडा के प्रधानमंत्री

जस्टिन ट्रूडो के उन आरोपों को भी खारिज किया कि भारत उनके देश में कनाडाई

नागरिकों को निशाना बनाकर गुप्त अभियान चलाने जैसी गतिविधियों में संलिप्त

है। भारत ने निज्जर की हत्या की जांच से राजदूत को जोड़ने के कनाडा के आरोपों

को खारिज करते हुए सोमवार को छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने

और वहां से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने की घोषणा की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »