
पैरों को करें पेडिक्योर
पैरों की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए पेडिक्योर जरुर करें। पैरों को पेडिक्योर
करने से पैरों की त्वचा के डेड सेल्स निकल जाते हैं और इस तरह पैरों की
त्वचा खूबसूरत नजर आएंगी।
पैरों की सुंदरता के लिए रोजाना करें बस ये काम
– एक बाल्टी में गर्म पानी लें।
– पानी में शैंपू डालें।
– इसके बाद बाल्टी पैर डालें।
– 10 मिनट बाद पैरों को साफ कर लें।
– इस उपाय को आप रोजाना नहाने से पहले कर सकते हैं।
स्क्रब का यूज करें
स्क्रब के इस्तेमाल से पैरों में जमा कालापन साफ हो जाता है और पैर सुंदर नजर
आते हैं। वहीं, पैरों की सुंदरता बनाए रखने के लिए रोजाना पैरों को स्क्रब करें।
इस तरह से करें पैरों पर स्क्रब
– एक बाल्टी में गर्म पानी लें।
– इसमें एप्पल साइडर विनेगर डालें।
– इस पानी में पैरों को रखें।
– इसके बाद पैरों को प्यूमिक स्टोन से स्क्रब करें।
– ये उपाय आप रोजाना कर सकते हैं।