
पोस्ट ऑफिस ने महिलाओं के लिए निकाली जबरदस्त स्कीम
किसी भी उम्र की भारतीय महिला खाता खुलवा सकती है। अगर, पुरुष अभिभवाक भी अपने
नाबलिग बेटी के लिए खाता खोल सकते हैं। यह स्कीम नाबालिग लड़कियों के लिए भी
फाइनेंशियल प्रोडक्ट में निवेश का अवसर प्रदान कर सकते है।
जमा राशि सीमा
-न्यूनतम रु. 1000/- और अधिकतम रु. 200000/-
-जमा राशि रु. 100/- के गुणकों में होनी चाहिए
-एक खाते में केवल एक जमा की अनुमति है।
किसी एकल जमाकर्ता के लिए खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है, बशर्ते कि इस
योजना के तहत सभी खातों में संचयी राशि ₹200000/- से अधिक न हो। एक ही
ग्राहक के लिए इस योजना के तहत दो खाते खोलने के बीच 3 महीने का समय
अंतराल रखा जाना चाहिए।
ब्याज दर
-इस योजना में ब्याज दर 7.5% प्रति वर्ष है।
-ब्याज त्रैमासिक रूप से संयोजित किया जाएगा और खाते में जमा किया जाएगा।
-पात्र ब्याज का भुगतान खाते के बंद होने/पूर्व-बंद होने/आंशिक निकासी के
समय किया जाएगा।
इस योजना के नियम
-अभिभावक की मृत्यु के परिणामस्वरूप खाते के संचालन या जारी रखने में
अनुचित कठिनाई हुई।-प्री-क्लोजर की उपरोक्त श्रेणियों के लिए, मूल राशि
पर योजना के लिए निर्धारित ब्याज दर पर ब्याज देय होगा।
– बिना किसी कारण बताए खाता खोलने के 6 महीने बाद खाता को बंद किया जा
सकता है। हालांकि तब ब्याज 2% कम मिलेगा यानी 5.5% ब्याज मिलेगा।