
खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी कैसे बनाएं?
– खिचड़ी बनाने के लिए साबूदाना के बड़े दाने वाले पैकेट
खरीदें।
– साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए साबूदाना को भिगो लें।
– साबूदाना को भिगोने से पहले 2-3 बार धो लें, इससे उसका स्टार्च भी धूल जाए।
– इसके बाद साबूदाना में उतना ही पानी डालना जितना साबूदाना हो, नहीं तो साबूदाना
ज्यादा पानी सोख लेगा और फिर जब इसे बनाएंगे तो चिपचिपा बनेगा।
– साबूदाना कम पानी को अच्छे से सोख लेगा और गिला नहीं होगा।
सावन सोमवार के व्रत में बना रही हैं साबूदाना खिचड़ी
–साबूदाना 3-4 घंटे में भीग जाए, तो उसके पानी को छान लें अगर आप उस निथारकर अलग रख दें।
– एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और जीरा, राई करी पत्ता डालकर चटकाएं।
– फिर इसमें उबले हुए आलू के बारीक टुकड़े हरी मिर्च और भीगे हुए साबूदाना को डालकर मिक्स करें।
– अब नमक और धनिया डालकर मिक्स करें।
– साबूदाना खिचड़ी को खिली-खिली बनानेके लिए मूंगफली का पाउडर बना लें।
– मूंगफली को पैन में डालकर रोस्ट करें और छिलका उतारकर पीस लें।
– फिर इस पाउडर को खिचड़ी में डालें और अच्छे से मिक्स कर ढक दें।
– दरअसल, मूंगफली में तेल की अच्छी मात्रा होती है, जो साबूदाना में पड़ने के बाद
उसमें चिपककर उसे बाकी दोनों से अलग-अलग करती है।
– खिचड़ी को कुछ देर तक ढक कर भाप में पकाएं, ताकि वह कच्चा न रह जाए।
– तैयार है आपकी साबूदाना की खिचड़ी गर्मा-गर्म सर्व करें।