
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का शूटर कैसरगंज के गंडारा गांव का रहने वाला है। उसके
चार अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है। टीम इनको अपने साथ दिल्ली ले गई।
सबसे पहले हाड़ा बसेहरी गांव के पास चार इनोवा वाहन से मुंबई क्राइम ब्रांच और
एसटीएफ के जवान पहुंचे। मुम्बई में बाबा सिद्दीकी की हत्या करके नेपाल भाग
रहे हत्याकांड के मुख्य शूटर को उत्तर प्रदेश के बहराइच में 10 अक्टूबर की देर
रात्रि को मुबंई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई में दबोच
लिया। यह लोग यहां से नेपाल भागने की तैयारी में थे लेकिन, टीम ने इस तरह
जाल बिछाया कि यह चंगुल में आ गया। इसके साथ ही टीम ने शूटर की मदद
करने वाले उसके चार मददगारों को भी पकड़ लिया हैं। टीम ने नानपारा कोतवाली
इलाके के हांड़ा बसेहरी गांव के पास कार्रवाई की। शूटर शिवा रोडवेज बस से
अपने साथियों के साथ नेपाल भागने की फिराक में था।
बहराइच में धरा गया बाबा सिद्दीकी का हत्यारा
शूटर कैसरगंज के गंडारा गांव का रहने वाला है। उसके चार अन्य साथियों को भी
पकड़ा गया है। टीम इनको अपने साथ दिल्ली ले गई। सबसे पहले हाड़ा बसेहरी
गांव के पास चार इनोवा वाहन से मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ के जवान
पहुंचे। नेपालगंज नानपारा मार्ग पर एक रोडवेज बस को रोका। कुछ संदिग्ध
युवकों को बस से उतारकर पास के ही एक होटल लेकर गए। यहां सभी ने संदिग्धों
से लगभग दो घंटे पूछताछ की। इसके बाद टीम सभी को अपने साथ लेकर चली
गई। टीम ने पूछताछ के समय होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया। किसी
को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। एसटीएफ टीम में प्रभारी प्रमेश कुमार शुक्ल,
उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दकी आदि शामिल रहे। टीम ने शूटर के नेपाल
भागने की पुष्टि की है।