बिना सर्जरी के भी चेहरे की त्वचा रहेगी टाइट

बिना सर्जरी के भी चेहरे की त्वचा रहेगी टाइट
बिना सर्जरी के भी चेहरे की त्वचा रहेगी टाइट
अगर आप भी चाहती हैं कि स्किन टाइट लगे और आप लंबे समय तक यंग दिखती रहें, तो
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको स्किन टाइट रखने के लिए कुछ नॉन-सर्जिकल
उपायों के बारे में बता रहे हैं। बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां आना और त्वचा का ढीला
पड़ना आम बात है। त्वचा ढीली पड़ने पर चेहरे की सुंदरता कम होने लगती है। ऐसे में
महिलाएं स्किन को टाइट रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाती हैं। हालांकि कई बार
सही जानकारी न होने पर लोग ऐसे टिप्स भी अपनाने लगते हैं, जिनके काफी ज्यादा साइड
इफेक्ट्स होते हैं। तो वहीं बहुत सारे लोगों को लगता है कि स्किन टाइट रखने के लिए सर्जरी
ही एकमात्र ऑप्शन है, जबकि ऐसा नहीं है।बता दें कि त्वचा से फाइन लाइन्स को दूर रखने
और स्किन को टाइट रखने के कई नॉन सर्जिकल ऑप्शन भी मौजूद हैं। इन ट्रीटमेंट्स की
मदद से चेहरे की स्किन यंग नजर आने लगती है। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि
स्किन टाइट लगे और आप लंबे समय तक यंग दिखती रहें, तो यह आर्टिकल आपके लिए
है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको स्किन टाइट रखने के लिए कुछ नॉन-सर्जिकल
उपायों के बारे में बता रहे हैं।अल्ट्रासाउंड थेरेपी स्किन की डीपर लेयर्स में किया जाता है।
यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और त्वचा को टाइट रखता है।यह थेरेपी समय के
साथ त्वचा को ढीली नहीं पड़ने देती है। त्वचा को टाइट रखने का यह नॉन-इनवेसिव
ट्रीटमेंट काफी लोकप्रिय है।

बिना सर्जरी के भी चेहरे की त्वचा रहेगी टाइट

स्किन की गहरी परतों में एनर्जी पहुंचाकर यह ट्रीटमेंट किया जाता है। बता दें कि यह ट्रीटमेंट कोलेजन

के प्रोडक्शन और इलास्टिन को बढ़ाता है। वहीं थर्मेज का इस्तेमाल सैगिंग को कम करने और

स्किन टेक्स्चर को सही करने के लिए किया जाता है।यह ट्रीटमेंट उन लोगों के लिए अच्छा माना

जाता है, जो बिना किसी सर्जरी के अपनी स्किन को टाइट करना चाहते हैं।फ्रैक्शनल लेजर

थेरेपी भी कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट होती है। इसमें CO2 और

एर्बियम लेजर काफी पॉपुलर हैं। यह दोनों स्किन को टाइट रखने के अलावा अपियरेंस को

भी ठीक करने में मदद करते हैं।माइक्रोनीडलिंग में स्किन में छोटे-छोटे नीडल्स से

माइक्रो-इंजरी की जाती है। इस प्रक्रिया से कोलेजन और इलास्टिन प्रोडक्शन बढ़ता है,

जिसकी वजह से आपकी स्किन टाइट और स्मूद होती है। इसके साथ ही यह प्रोसेस

सीरम के अवशोषण को बढ़ाता है और उसको अधिक प्रभावी बनाता है।केमिकल पील

त्वचा की बाहरी परत को एक्सफोलिएट करने के साथ टेक्चर में सुधार करता है, जिससे

त्वचा टाइट होता है। इसमें लाइट पील से लेकर डीप पील तक का ऑप्शन उपलब्ध होता

है। जहां लाइट पील स्किन को रिफ्रेश करता है, तो वहीं डीप पील स्किन की गहरी परतों

पर बेहतर तरीके से काम करता है।यह आमतौर पर फैट को कम करता है। इसका ब्रांड

नाम कूलस्कल्प्टिंग  है। क्रायोलिपोलिसिस ट्रीटेड एरिया में स्किन को टाइट करता है।

साथ ही प्रोसिजर फैट सेल्स को ठंडा करता है और फैट कम करके त्वचा को टाइट बनाता

है।अगर आप अपने फेस पर दुनियाभर का ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहती हैं, तो आप स्‍किन

पर क्रीम और सीरम का यूज कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »