
नई दिल्ली। Mohini Ekadashi 2024: हिन्दू धर्म में मोहिनी
एकादशी बहुत ही पावन तिथि मानी गई है। एक साल में कुल 24
एकादशियां पड़ती हैं, जिसमें सभी का अपना-अपना महत्व है। ऐसा
कहा जाता है इस पवित्र व्रत को रखने से व्यक्ति के जीवन में धन और
समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ पापों का नाश होता है। इस बार मोहिनी
एकादशी 19 मई, 2024 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस अवसर
पर शालिग्राम की पूजा का भी बहुत अधिक महत्व है। वहीं, इस दिन
अगर भगवान शालिग्राम पर कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं, तो जीवन
में शुभता का आगमन होता है। मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi
2024) के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा होती है। वैशाख मास के शुक्ल
पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना
जाता है। इस दिन शालिग्राम पूजन का भी अपना एक खास महत्व है।
ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन का उपवास रखते हैं उन्हें धन-
दौलत की प्राप्ति होती है।
भगवान शालिग्राम को अर्पित करें ये चीजें
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम की पूजा जरूर करनी चाहिए।
ऐसा कहा जाता है उनका स्नान कराने के बाद उन्हें गोपी चंदन का लेप
लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं। साथ ही जीवन
में सुख- शांति बनी रहती है। इसलिए इस दिन शालिग्राम जी का चंदन लेपन
जरूर करें। मोहिनी एकादशी पर शालिग्राम भगवान को पंचामृत अवश्य
चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि शालिग्राम भगवान को पंचामृत चढ़ाने से वो
प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही जीवन से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां
समाप्त होती हैं, लेकिन इस बाद ध्यान रखें कि पंचामृत में तुलसी पत्र अवश्य
डालें। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम को अक्षत जरूर चढ़ाना
चाहिए, क्योंकि यह धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस
तिथि पर शालिग्राम जी को चावल अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक
मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है।