
भारत की नई बुलंद तस्वीर: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए!
जानकार बताते हैं कि अमेरिकी दांवपेंचों और चीनी पैंतरों से आजिज आ चुके
इन ग्लोबल साउथ के देशों को भारत की सदाशयी नीतियों से जो नीतिगत राहत
और वैश्विक सहयोग मिला है, वह इनकी प्राथमिक जरूरत भी है।
चूंकि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत सबसे तेज़ इकॉनमी बन चुका है
मजबूत सैन्य ताकत के रूप में छा चुका है
इसलिए भारत की मुखालफत दुनियावी थानेदारों को भी भारी पड़ सकती है।
यह ठीक है कि सीजफायर और टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावों
-आरोपों का भारत ने अभी तक जो भी जवाब दिया, उसमें भाषा विनम्र और सांकेतिक रखी गई।
खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से।
लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गत दिनों जो ठोक-पीटकर जोशीला राजपूती बयान दिया है
इसके कूटनीतिक और राजनीतिक मायने में बिल्कुल अलग और अहम हैं।
ऐसा इसलिए कि ट्रंप का नाम भी उन्होंने नहीं लिया, लेकिन इस बार जवाब ज्यादा सख्त था।
उल्लेखनीय है कि भारत के साथ अपने मनमाफिक डील करने में नाकाम रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की इकॉनमी को ही ‘डेड’ बताया था।
इसलिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी इसी निकृष्ट मानसिकता का दबंग अंदाज में जवाब देते