भारत के लोगोंअहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन

भारत के लोगोंअहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन
भारत के लोगोंअहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक विमान दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हो
गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद
विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान बी.जे. मेडिकल कॉलेज के
हॉस्टल में जा गिरा। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230
यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक,
इस घटना में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।
इसविमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रा
कर रहे थे। भारत में हुए इस विमान हादसे पर पाकिस्तान की
ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के पूर्व
विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की प्रतिक्रिया सामने आई
है।एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश
मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रतिक्रिया सामने आई है। बिलावल
भुट्टो ने विमान दुर्घटना की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा
कि यह खबर दुखद है। मैं भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी
संवेदना व्यक्त करता हूं। हवाई यातायात नियंत्रण के अनुसार,
एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 ने अहमदाबाद हवाई
अड्डे के रनवे 23 से रात 1:39 बजे उड़ान भरी। इसके बाद विमान
एयरपोर्ट के बाहर क्रैश हो गया। विमान के क्रैश होते ही आग की
लपटें दिखाई देने लगीं।

भारत के लोगोंअहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने
बताया, ऐसा लग रहा है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित
नहीं बचा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान
दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस
आयुक्त से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध
कराने का भी आश्वासन दिया। अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद
में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है।
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा
कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ
क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां
विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायल हुए लगभग 50 लोगों को
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »