महाराष्ट्र में बनेगी महायुति की सरकार

महाराष्ट्र में बनेगी महायुति की सरकार
महाराष्ट्र में बनेगी महायुति की सरकार
महाराष्ट्र में अब चुनाव प्रचार तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धुले में
चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र से मैंने जब भी कुछ मांगा है,
महाराष्ट्र के लोगों ने दिल खोलकर मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। 2014 के विधानसभा चुनाव
में मैं आपके बीच यहां धुले आया था। उन्होंने कहा कि मैंने आपसे महाराष्ट्र में भाजपा सरकार
के लिए आग्रह किया था। आपने महाराष्ट्र में 15 साल के सियासी कुचक्र को तोड़कर भाजपा को
अभूतपूर्व जीत दिलाई थी। आज मैं एक बार फिर यहां धुले की धरती पर आया हूं। धुले से ही मैं
महाराष्ट्र में चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहा हूं।मोदी ने कहा कि ये जनसमूह, ये उत्साह,
ये उमंग वाकई अभिभूत कर देते हैं। हम सभी को, भाजपा को महायुति को, महायुति के एक-एक
उम्मीदवार को आपका आशीर्वाद चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पिछले 2.5 वर्षों में
महाराष्ट्र के विकास को जो गति मिली है, उसे रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले
5 वर्ष महाराष्ट्र की प्रगति को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। महाराष्ट्र को जो सुशासन चाहिए, वो
सिर्फ महायुति की सरकार ही दे सकती है। दूसरी तरफ देखिए, महाअघाड़ी की गाड़ी में वैसे भी
न पहिए हैं, न ब्रेक हैं और ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए भी झगड़ा हो रहा है।

महाराष्ट्र में बनेगी महायुति की सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में आने पर हर किसी का अपना एक लक्ष्य होता है। हम जैसे

लोग जनता को ईश्वर का रूप मानते हैं, जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। वहीं कुछ

लोगों की राजनीति का आधार है ‘लोगों को लूटना’। जब लोगों को लूटने की नीयत वाले

महाअघाड़ी जैसे लोग सरकार में आ जाते हैं तो वो विकास ठप्प कर देते हैं, हर योजना में

भ्रष्टाचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपने महाअघाड़ी वालों के धोखे से बनी सरकार के

2.5 साल देखें हैं। इन लोगों ने पहले सरकार लूटी और फिर महाराष्ट्र के लोगों को लूटने में भी

वो लोग लग गए थे। इन लोगों ने मेट्रो परियोजनाओं को ठप्प कर दिया।नरेंद्र मोदी ने कहा

कि वधावन पोर्ट के काम में अड़ंगा लगा दिया, समृद्धि महामार्ग बनने में रुकावटें पैदा की।

अघाड़ी वालों ने हर उस योजना पर रोक लगा दी, जिससे महाराष्ट्र के लोगों का भविष्य निश्चित

उज्ज्वल होने वाला था। उन्होंने कहा कि फिर आपके आशीर्वाद से यहां महायुति की सरकार

बनी। महायुति की सरकार ने 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र ने विकास के नए रिकॉर्ड बनाएं। शिंदे जी

की कमान में 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र को उसका गौरव और विकास का भरोसा वापस मिला है।

उन्होंने कहा कि विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के लिए हमारी बहनों-बेटियों का जीवन

आसान बनाना, उन्हें सशक्त करना बहुत जरूरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »