माखनलालजी का समाचारपत्र ‘कर्मवीर’ बना अनूठा शिलालेख

माखनलालजी का समाचारपत्र ‘कर्मवीर’ बना अनूठा शिलालेख
माखनलालजी का समाचारपत्र ‘कर्मवीर’ बना अनूठा शिलालेख
स्मारक, भवन, परिसर इत्यादि के भूमिपूजन या उद्घाटन प्रसंग पर पत्थर लगाने (शिलालेख) की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।
यह इस बात का दस्तावेज होता है कि वास्तु का भूमिपूजन/ उद्घाटन / लोकार्पण
कब और किसके द्वारा सम्पन्न किया गया।
ये शिलालेख एक प्रकार से इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाओं के विवरण को समझने में सहायता करते हैं।
इन शिलालेखों का एक तयशुदा प्रारूप है, हम सबने देखे ही हैं।
किंतु, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय
भोपाल के नवीन परिसर में स्वतंत्रतासेनानी एवं प्रखर संपादक पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा
अनावरण के प्रसंग पर लगाया गया शिलालेख अनूठा है और अपने आप में अद्भुत है।
मुझे विश्वास है कि ऐसा शिलालेख आपने पहले नहीं देखा होगा।
माखनलालजी की प्रतिमा के ‘पेडस्टल’ पर आपको समाचारपत्र का प्रथम पृष्ठ चस्पा दिखायी देगा।
दरअसल, समाचारपत्र का यह ‘फ्रंट पेज’ ही दादा माखनलाल चतुर्वेदी की इस प्रतिमा का ‘शिलालेख’ है।
यह रचनात्मक और अभिनव शिलालेख अपने सृजनात्मक लेखन के लिए
पहचाने जानेवाले विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी की सुंदर कल्पना है।

माखनलालजी का समाचारपत्र ‘कर्मवीर’ बना अनूठा शिलालेख

अगर आप माखनलालजी की प्रतिमा के समीप आ रहे हैं
तो यह शिलालेख आपको विश्वविद्यालय की 35 वर्ष की यात्रा, उसकी उपलब्धियों और भविष्य के स्वप्नों से भेंट करा देगा।

प्रतिमा दादा माखनलाल चतुर्वेदी की है, इसलिए उनके ही समाचारपत्र ‘कर्मवीर’ को शिलालेख बनाया गया है।

हम सब जानते हैं कि माखनलालजी और कर्मवीर एक-दूसरे के पर्याय हैं।

इस शिलालेख पर क्रांतिकारी समाचार पत्र ‘कर्मवीर’ का पंजीयन क्रमांक- एन.338 भी अंकित है।

दादा माखनलाल चतुर्वेदी जब कर्मवीर के प्रकाशन के लिए

अनुमति पत्र प्राप्त करने ब्रिटिश शासन के अधिकारी के पास गए थे, उसका रोचक किस्सा है।

उस किस्से को आप पढ़िए। वह किस्सा बताता है कि दादा माखनलाल चतुर्वेदी

और कर्मवीर की पत्रकारिता के तेवर क्या रहे होंगे। इस शिलालेख पर वह सब विवरण बहुत ही

रोचक अंदाज में दर्ज है, जो सामान्य शिलालेखों पर दर्ज रहता है। प्रतिमा का अनावरण कब हुआ?

इस प्रश्न का उत्तर आपको समाचारपत्र की ‘फोलिया लाइन’ में मिलेगा, जिसमें अंकित है- “बिशनखेड़ी, भोपाल |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »