माहौल बिगाड़ने की साजिश में हो सकता शिवपाल का हाथ

माहौल बिगाड़ने की साजिश में हो सकता शिवपाल का हाथ
माहौल बिगाड़ने की साजिश में हो सकता शिवपाल का 

 बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए डबल मर्डर मामले को लेकर अब राजनीतिक हलचल

भी तेज हो गई है। बुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं पहुंची हैं।

संघमित्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने बच्चों की मां को सांत्वना दी।

सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ-साथ राज्यमंत्री गुलाब देवी भी पहुंचीं हैं। सांसद और

राज्यमंत्री दोनों ने घटना को निंदनीय बताया। बच्चों की हत्या के बाद उनके परिवार

को ढांढस बंधाने आई बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पुलिस ने कुछ घंटे में ही

इंसाफ देने आए काम किया है। दूसरा आरोपी पकड़ा जाएगा तो वह हत्या की वजह भी बताएगा।

संघमित्रा मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी दंगा कराने के लिए जानी जाती है। उन्होंने जिन

शिवपाल को बदायूं का प्रत्याशी बनाया है उन्होंने जिले में आते ही कहा था कि वह आ गए

हैं तो सब ठीक हो जाएगा। वह पहले भी दंगे कराते रहे हैं। उनके यहां आने के बाद एक बार

फिर बदायूं का माहौल बिगड़ा है। हो सकता है इसमें उनका था हो। पुलिस और प्रशासन

को जांच करानी चाहिए।

मुख्य आरोपी का हुआ एनकाउंटर

बदायूं में मंगलवार शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मुस्लिम नाई ने

हिंदू परिवार घर में घुसकर दो बच्चों की छुरे और उस्तरा से हमला कर हत्या कर

दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपियों में से एक का एनकाउंटर हो चुका है।

जबकि एक फरार है।

माहौल बिगाड़ने की साजिश में हो सकता शिवपाल का हाथ

पत्नी के प्रसव के लिए रुपये मांगने पहुंचे हेयर ड्रेसर साजिद ने मंगलवार शाम छत पर खेल

रहे पड़ोसी के बेटे आयुष व अहान की हत्या कर दी। दोनों बालकों की गर्दन छुरे से काटी,

उस्तरा से सीने और पेट में भी ताबड़तोड़ प्रहार किए। वो छत पर बेटों का खून बहाता रहा

, इससे अनजान मां सुनीता पड़ोसी के सत्कार में चाय बना रही थीं। आरोपित के हमले में

उनका तीसरा बेटा पीयूष भी घायल हुआ है। घटना के चार घंटे में रात 10 बजे पुलिस ने

आरोपित साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इससे पहले हत्याकांड से आक्रोशित

भीड़ सड़क पर उतर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »